पात्र अध्यापकों पर पुलिस ने बरसाये डंडे, तीन घायल

पंचकूला: पात्र अध्यापक संघ एच टेट ( 2012-13) ने नियुक्ति की माग को लेकर किया प्रदर्शन।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Feb 2018 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 01 Feb 2018 09:48 PM (IST)
पात्र अध्यापकों पर पुलिस ने बरसाये डंडे, तीन घायल
पात्र अध्यापकों पर पुलिस ने बरसाये डंडे, तीन घायल

जागरण संवाददाता, पंचकूला:

पात्र अध्यापक संघ एच टेट ( 2012-13) ने नियुक्ति की माग को लेकर वीरवार दोपहर बाद सेक्टर 5 स्थित शिक्षा सदन के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही शिक्षा सदन के दोनों मुख्य दरवाजों को बंद कर दिया। पुलिस ने पात्र अध्यापक संघ के सदस्यों को खदेड़ने के लिये डंडे बरसाये। इस दौरान तीन सदस्य घायल हो गये। संघ के राज्य प्रधान संजय तालू ने आरोप लगाया कि निदेशालय के एक चतुर्थ दर्जा कर्मचारी ने उनकी एक महिला सदस्य के साथ बदतमीजी की। जानकारी के अनुसार पात्र अध्यापक संघ के सदस्य प्रधान संजय के नेतृत्व में दोपहर बाद करीब तीन बजे शिक्षा सदन पहुंचे और दोनों मुख्य गेटों को बंद कर धरने पर बैठ गये। उन्होंने ज्वाइनिंग की माग को लेकर नारेबाजी की। प्रधान के अनुसार छुट्टी के समय निदेशालय के एक दर्जा चार कर्मचारी बलजीत पेटवाड़ ने संघ की हिसार निवासी एक महिला सदस्य के साथ बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सदस्यों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज किया। इस दौरान उनके तीन साथियों विनोद शास्त्री भिवानी, अशोक कौशिक सोनीपत और तरसेम कैथल को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि 2 फरवरी को सीएम आवास का घेराव किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विभाग ने न्यायालय की अवहेलना करते हुए बगैर मेरिट के ज्वाइनिंग देने का काम किया। कोर्ट ने 22 दिसंबर 2017 को इसे रद कर दिया व विभाग को वेटिंग सहित सभी नवचयनित जेबीटी को मेरिट के अनुसार ज्वाइनिंग देने के आदेश दिये हैं। एक महीना बीतने पर भी कोर्ट के आदेश पर भी अमल नहीं किया जा रहा है। पात्र अध्यापक संघ के सदस्य 44 दिन से धरने पर हैं। जब तक विभाग ज्वाइनिंग नहीं दे देता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में संजय तालू, नरेंद्र मलिक, सोनू्, अरुण, मनीष, धर्मवीर, नवदीप आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी