खेमका के मनाने पर भी नहीं माने खिलाड़ी, सम्मान समारोह करना पड़ा रद

पदक विजेता खिलाडिय़ों को मनाने की डॉ. अशोक खेमका की कोशिशें भी सिरे नहीं चढ़ पाई। इसके कारण सम्मान समारोह को रद्द करना पड़ा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 26 Apr 2018 12:19 PM (IST) Updated:Thu, 26 Apr 2018 09:10 PM (IST)
खेमका के मनाने पर भी नहीं माने खिलाड़ी, सम्मान समारोह करना पड़ा रद
खेमका के मनाने पर भी नहीं माने खिलाड़ी, सम्मान समारोह करना पड़ा रद

जेएनएन, चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता खिलाडिय़ों को मनाने की डॉ. अशोक खेमका की कोशिशें भी सिरे नहीं चढ़ पाई। खेल मंत्री अनिल विज ने विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका को विवाद खड़ा करने वाले खिलाड़ियों को मनाने के निर्देश दिए थे। खेमका ने इन खिलाड़ियों से बात भी की, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बात नहीं बनी।

राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के 22 खिलाड़ियों ने पदक जीते हैैं, जिनमें 13 खिलाड़ी ऐसे हैैं, जिन्होंने हरियाणा के बजाय रेलवे या किसी दूसरी एजेंसी का प्रतिनिधित्व किया था। ये खिलाड़ी एजेंसी द्वारा दी जाने वाली पुरस्कार राशि को हरियाणा सरकार की पुरस्कार राशि से घटाकर देने का विरोध कर रहे हैं।

खेल मंत्री अनिल विज ने खेमका से कहा कि वे खिलाड़ियों से बात करें। खेमका ने विरोध करने वाले सभी खिलाड़ियों को लाइन पर लिया और बात की। मगर खिलाड़ी कम पुरस्कार राशि लेने को तैयार नहीं हुए और समारोह का बहिष्कार करने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद खेमका ने विज को रिपोर्ट दी और विज ने सीएम से बात करने के बाद समारोह ही रद कर दिया।

हरियाणा के खिलाड़ियों पर अब होगी जमकर राजनीति

हरियाणा में खिलाड़ियों पर अक्सर राजनीति होती रही है। राज्य में किसी की भी सरकार हो, खिलाड़ियों पर राजनीतिक दलों के प्रति जुड़ाव अथवा खिलाफत का तमगा लगा रहता है। समारोह रद होने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला इस मुद्दे पर सरकार को घेर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में खिलाडिय़ों व सरकार में टकराव, पदक विजेताओं का सम्‍मान समारोह

chat bot
आपका साथी