छह लाख की आबादी के लिए सिर्फ 51 कर्मी

दमकल विभाग पंचकूला की खुद की हालत खस्ता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 10 Jun 2019 06:44 AM (IST)
छह लाख की आबादी के लिए सिर्फ 51 कर्मी
छह लाख की आबादी के लिए सिर्फ 51 कर्मी

राजेश मलकानियां, पंचकूला : दमकल विभाग पंचकूला की खुद की हालत खस्ता है। पंचकूला में 51 अधिकारी एवं कर्मचारी दमकल विभाग में हैं। जिसमें फायर स्टेशन ऑफिसर, लीड फायरमैन, फायरमैन, ड्राइवर भी शामिल हैं। लेकिन जितनी यहां पर गाडि़यां हैं, उनके लिए कम से कम 198 का स्टाफ होना चाहिए। क्योंकि प्रत्येक गाड़ी पर कम से कम छह सदस्य होते हैं, ऐसे में तीन शिफ्टों के लिए 198 कर्मचारी तो हर हाल में चाहिए। लेकिन लंबे अर्से से स्टाफ की कमी यहां खूब खल रही है। इसको दूर करने के लिए कोई सार्थक कदम तक नहीं उठ रहे। पंचकूला के फायर स्टेशन पर एक हाईड्रोलिक, एक ब्राउजर और 6 छोटी-बड़ी दमकल गाडि़यां हैं। यहां एक हाईड्रोलिक मशीन ऊंची इमारतों पर आग बुझाने के लिए है। एक ब्राउजर गाड़ी है, जिसमें साढ़े 7 हजार लीटर पानी आता है। 6 गाडि़यां पंचकूला में, दो अलीपुर, दो कालका, 2 बाइक पंचकूला में, एक अलीपुर, एक कालका में है। 51 कर्मचारी हैं, जिसमें पंचकूला में 30, कालका में 10, अलीपुर में 11 हैं, सभी की 12 घंटे की ड्यूटी है। मैनपावर की बहुत कमी है। सेक्टर-20 में एक और स्टेशन खोले जाने का प्लान

जिले की 6 लाख लोगों की आबादी हाई रिस्क पर है। उन लोगों की जान को सबसे अधिक खतरा है, जो 18 मंजिल तक की मल्टीस्टोरी इमारतों में रह रहे हैं। नगर निगम द्वारा सेक्टर-20 में एक फायर सब स्टेशन खोलने की योजना है, परंतु यदि नया स्टाफ भर्ती नहीं किया गया, तो दूसरे स्टेशनों से स्टाफ यहां देना होगा और स्टाफ की किल्लत और ज्यादा बढ़ जाएगी।

chat bot
आपका साथी