फर्जी पिता-पुत्र बनकर युवती से की शादी, फिर करने लगे गैंगरेप

एक युवक ने एक व्‍यक्ति काे फर्जी पिता बनाकर ण्‍क युवती से शादी कर ली और बाद में दोनाे उससे गैंगरेप करने लगे। इसकी उन्‍होंने वीडियो भी बना ली ओर उसे ब्‍लैकमेल कर हवस का शिकार बनाते रहे। इसमें आरोपियाें का साथ युवती की भाभी ने भी दिया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2016 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2016 05:39 PM (IST)
फर्जी पिता-पुत्र बनकर युवती से की शादी,  फिर करने लगे गैंगरेप

जागरण संवाददाता, पंचकूला। एक युवक ने पहले एक युवती से प्रेम संबंध बना लिये। इसके बाद उसने एक व्यक्ति को अपना फर्जी पिता बनाकर एक युवती से शादी कर ली और फिर दोनों उसका एक साथ यौन शोषण करने लगे। दोनों ने उसकी वीडियो भी बना ली और उसको ब्लैकमेल कर अपनी हवस मिटाते रहे। इसमें युवती की भाभी ने भी आरोपियों की मदद की। युवती की भाभी ने दोनों आरोपियों को अपना पिता और भाई बताया कर उसे जाल में फंसाने में मदद की।

पढ़ें : टॉयलेट सीट से ज्यादा संक्रमित होता है आपका नोट

युवती ने बाद में हिम्मत कर पुलिस में शिकायत की। तीनों पर धोखा देने और गैंगरेप करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने युवक को रायपुररानी से गिरफ्तार कर रविवार को जिला अदालत मेें पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया।

अारोपियों का साथ युवती की भाभी ने भी दिया, वह भी उनकी फर्जी बेटी व बहन बनी हुई थी

युवक के फर्जी पिता व फर्जी बहन की तलाश की जा रही है। युवती को आराेप है कि शादी के बाद वह ससुराल आई तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप किया था और ऐसा उन्होंने कई बार किया। आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया था, जिसके चलते उसकी जुबान बंद रही।

पढ़ें : रोहतक में लव जेहाद का मामला, जबरन धर्म बदलवाकर की शादी

पीडि़त युवती कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद की रहने वाली है। युवती ने पुलिस काे दी शिकायत में कहा है कि रायपुररानी के अशोक कुमार बख्शी और संदीप कुमार साथ रहते थे। खुद को पिता व पुत्र बताते थे। अशाेेक ने अपने साथ ही रह रही एक संतोष नामक युवती को अपनी बेटी बताकर पीडि़त युवती के साथ उसकी शादी करा दिया।

आरोपी युवक गिरफ्तार, फर्जी पिता और बहन फरार

लड़की के अनुसार, इसके संदीप का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया और उसने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में अशोक कुमार बख्शी ने खुद को संदीप का पिता बताकर उससे शादी करवा दी। शादी 9 फरवरी 2013 को हुई। इसके बाद वह उसे लेकर रायपुररानी क्षेत्र के गांव टपरियां ले आए। कुछ दिन यहां रहने के बाद वे रायपुररानी में ही किराये के कमरे में रहने लगे। कमरा लेने के बाद सभी एक ही जगह रहते थे।

युवती का आरोप है कि इसी दौरान अशोक और संदीप ने मिलकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबध बनाना शुरू कर दिया आैर उसका वीडियो भी बनाई लिया। उसके इनकार करने पर वे उसे बदनाम करने की धमकी देते थे। इसके बाद, कुछ दिन पहले युवती अपने मायके इस्माइलाबाद गई तो परिजनों को सारी बता बताई और फिर वहां मामला दर्ज कराया। वहां के जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को रायपुररानी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार की कर लिया, अन्य दो आराेपी फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि अशोक, संदीप और संतोष में कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं हैं। अशोक व संदीप साथ मिलकर काम करते हैं। दोनों पीडि़त युवती के साथ गैंगरेप करते थे। संतोष ने भी इस मामले में इन दोनों का साथ दिया है। अशोक और संदीप दोनों ने उसकी वीडियो बनाई थी, इसके दम पर महिला को चुप रहने के लिए दवाब बनाया जाता था। रायपुररानी थाना के प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी के फर्जी पिता एवं बहन की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी