Move to Jagran APP

रोहतक में लव जेहाद का मामला, जबरन धर्म बदलवाकर की शादी

रोहतक में लव जेहाद का मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपना धर्म और नाम छिपा कर प्रेमसंबंध बना लिया अौर बाद में धमकी देकर उससे शादी कर ली। युवक जबरन धर्मांतरण के बाद उसे नमाज पढ़ने को विवश करता था।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 03:57 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 02:44 PM (IST)
रोहतक में लव जेहाद का मामला, जबरन धर्म बदलवाकर की शादी

जागरण संवाददाता, रोहतक। यहां भी लव जेहाद जैसा मामला सामने आया है। शहर के आर्यनगर में एक युवक ने अपना नाम व धर्म बदल कर एक लड़की से प्रेम संबंध बना लिया। दोनों के बीच करीबी रिश्ते बन गए। आरोप है कि बाद में वह उसे दिल्ली के नांगलोई में एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर उससे जबरन शादी कर ली और कुछ कागजात पर दस्तखत करा लिये। लड़की ने उसका विरोध किया तो उसने उसके भाई और पिता की हत्या की धमकी दी। लड़की ने उसके चंगुल से छूटकर मामले का खुलासा किया है। युवती के अनुसार, उसका धर्मांतरण कराकर नमाज पढ़ने के लिए विवश करता था।

loksabha election banner

पढ़ें : महिला के साथ गंदी वीडियो बना कर रहे थे ब्लैकमेल, दुकानदार ने दी जान

इस खुलासे से शहर में सनसनी फैल गई। लड़की ने शुक्रवार शाम पुलिस में मामला दर्ज कराया आैर शनिवार को पत्रकारों के समक्ष आपबीती सुनाई। आर्यनगर निवासी यह लड़की ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इसी दौरान एक युवक से उसकी जान पहचान हाे गई। उसने अपना नाम व धर्म बदलकर उससे प्रेम संबंध स्थापित कर लिया। दोनों के बीच गहरा ताल्लुक हो गया। दोनों के बीच यह नजदीकी रिश्ता कई सालों तक चलता रहा।

पढ़ें : इटली में लुधियाना की बेटी को पति ने किया प्रताडि़त

लड़की के अनुसार, करीब एक साल पहले युवक उसे बहला-फुसला की दिल्ली के नांगलोई में एक मस्जिद में ले गया और अपनी असली पहचान बताई। उसने वहां उसका जबरन धर्म बदलवाकर शादी कर ली। लड़की का कहना है कि वहां युवक ने उर्दू में लिखे कुछ कागजात पर भी उससे दस्तखत करा लिये।

लड़की को जब युवक की असलियत पता चला तो उसने शादी से इनकार किया और इसका पुरजोर विरोध किया तो वह उसे धमकियां देने लगा। युवती के अनुसार, नवीद अहमद नाम के इस युवक ने इस बारे में किसी तो कुछ बताने पर उसके भाई आैर पिता काे जान से मारने की धमकी दी। उसे जब पता चला कि नवीद पहले भी एक हत्या कर चुका है तो वह डर से चुप हो गई।

इसके बाद, वह लड़कीे को लेकर रोहतक आ गया और उसे किसी को कुछ नहीं बताने की हिदायत देकर घर छोड़ दिया। इसके कुछ दिन के बाद वह उसे अपने घर ले गया और बंधक बनाकर पत्नी के रूप में रखने लगा। युवती के अनुसार, नवीद ने उसे धमकी दी कि यदि यहां से भागने की कोशिश की तो वह उसके भाई और पिता की हत्या कर देगा। लड़की इसलिए डर गई क्योंकि युवक हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका था।

युवती ने बताया कि करीब तीन महीने बाद किसी तरह उसने अपने परिजनों से संपर्क किया। परिजन उसे लेकर अपने घर आ गए। इसक बाद युवती ने हिम्मत कर नवीद अहमद के खिलाफ महिला थाने में मामाला दर्ज कराया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आर्यनगर कॉलोनी के लोगों ने महिला थाने पर हंगामा भी किया। महिला थाना प्रभारी गरिमा ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही नवीद की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

धर्म बदलने का बनाया दबाव

युवती का अारोप हे कि कागजातों पर हस्ताक्षर के बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया। यहां पर कुछ दिन रहने के बाद उसने उसका धर्म बदलने का दबाव डालना शुरू कर दिया। लड़की ने विरोध किया तो नवीद, उसकी मां, उसकी बहन एवं परिवार के अन्य लोगों ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। कई दिन तक उसे एक कमरे में बंद रखा गया। उसे धमकी दी जाती कि यदि उसने धर्म नहीं बदला तो वह उसके भाई और पिता की हत्या कर देगा।

कई लड़कियों की जिंदगी कर चुका है बर्बाद

लड़की शनिवार को मीडिया कहा कि नवीद लड़कियों को लव जेहाद में फंसाता है और उनकी जिंदगी तबाह कर देता है। वह अभी भी कई लड़कियों को फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी को पकड़ने के बजाए पुलिस उसे पकड़ने के बजाए सुरक्षा दे रही है। आरोपी के घर पर पुलिस जीप दिन में कई चक्कर लगाती है।

तेजाब फेंकने और पिता व भाई की हत्या की धमकी देकर बनाए संबंध

लड़की का आरोप है कि नवीद अहमद उसके पीछे पिछले सात सालों से पड़ा था। उसने पहले प्रेम संबंध बनाए। बाद में वह उसके ब्यूटी पार्लर पर आकर उसे धमकी देने लगा कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके चेहरे पर तेजाब डाल देगा और उसके भाई व पिता की हत्या कर देगा। इसी धमकी के डर से वह एक साल पहले आरोपी के साथ नांगलोई दिल्ली गई थी, जहां पर उसने उससे धोखे से निकाह कर लिया था।

निकाह के बाद वह अपने घर पर रही। करीब तीन माह के बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसे बंधक बना लिया। किसी तरह से लड़की उसके घर से भागी और उसने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजन कार्रवाई करना चाहते थे, लेकिन नवीद अहमद की धमकी के कारण उसने अपने परिजनों को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। अब कालोनी के लोगों ने साथ देने की बात कही तो हिम्मत बढ़ी और महिला थाने में शिकायत दी है।

हर रोज भड़काता था धर्म के प्रति

युवती ने बताया कि आरोपी हर रोज उसे उसके धर्म के प्रति भड़काता था और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करता था। यदि वह उसका कहना नहीं मानती थी तो उसे धमकी देता था कि वह पहले भी एक हत्या कर चुका है और अब उसके पिता व भाई की भी हत्या कर देगा। जिसके बाद वह मजबूरी में उसका कहना मानती थी। आरोपी नवीद अपने धर्म के प्रति लड़की को घंटों तक बातें बताता था।

---------

'' आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। वह फरार है, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लड़के के घर पर पुलिस जाती रहती है, लेकिन वह नहीं मिलता। वहीं लड़की और उसके परिजनों को सुरक्षा दी हुई है। लड़की के घर पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जाती रहती है
-गरिमा, महिला थाना प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.