मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर जाकर बताएंगे: कटारिया

भाजपा सरकार अपने एक साल की उपलब्धियों का पत्र लेकर देशभर में 10 करोड़ लोगों तक घर-घर संपर्क स्थापित करने का अभियान चलाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:21 AM (IST)
मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर जाकर बताएंगे: कटारिया
मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर जाकर बताएंगे: कटारिया

जागरण संवाददाता, पंचकूला : भाजपा सरकार अपने एक साल की उपलब्धियों का पत्र लेकर देशभर में 10 करोड़ लोगों तक घर-घर संपर्क स्थापित करने का अभियान चलाएगी। अभियान का शुभारंभ अंबाला लोकसभा क्षेत्र में एमडीसी सेक्टर-4 पंचकूला से सात जून को किया जाएगा। यह बात केंद्रीय जलशक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने कही। कटारिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार ने धारा 370, 35ए, तीन तलाक कानून पास किए और नागरिकों के लिए सीएए एक्ट लेकर आई है। इसके अलावा अन्य आर्थिक उपलब्धियां को चरम सीमा पर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अचानक देश ने कोरोना महामारी का प्रकोप आ गया। सरकार ने देश में कोरोना पर काबू पाने के लिए चार लॉकडाउन किए। अब अनलॉक शुरू किया गया है, जिससे बहुत सी गतिविधियां देश में जारी की गई हैं।

भाजपा ने पंचकूला में बांटे 75 हजार मास्क

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में 14 से 17 जून तक प्रदेश के 11 जिलों में लगातार 700-750 लोगों की रैलियां आयोजित करेगी। इन रैलियों में सेनिटाइजर, मास्क इत्यादि बांटे जाएंगे। भाजपा ने कोरोना के समय 19 करोड़ लोगों को भोजन के पैकेट व चार करोड़ लोगों को सूखा राशन बांटा। इनमें से 7.50 लाख लोगों को भोजन और 75 हजार मास्क पंचकूला में भी बांटे गए। इसके अलावा एनजीओ, समाजिक संगठनों ने भी इस दौरान पूरा सहयोग किया।

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास

कोरोना महामारी के समय पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, लेकिन देश में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया है। देश की जनता ने लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री का सहयोग किया जिससे विश्वस्तर पर पीएम की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है। विदेश से आने वालों के कारण कोरोना का आंकड़ा बढ़ गया लेकिन आगामी माह तक इस कवर कर लिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, वीरेंद्र गर्ग, प्रभारी रमनीक मान, प्रवीण आत्रेय, कृष्ण ढुल, मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी