हरियाणा में सात हजार कच्चे बिजली कर्मचारियों की बढ़ी तनख्वाह

हरियाणा सरकार ने बिजली विभाग के कच्चे कर्मचारियों के वेतन में पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि पहली नवंबर से लागू मानी जाएगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 21 Dec 2017 09:00 PM (IST) Updated:Thu, 21 Dec 2017 09:00 PM (IST)
हरियाणा में सात हजार कच्चे बिजली कर्मचारियों की बढ़ी तनख्वाह
हरियाणा में सात हजार कच्चे बिजली कर्मचारियों की बढ़ी तनख्वाह

जेएनएन, चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने नए साल से पहले बिजली विभाग के कच्चे कर्मचारियों के वेतन में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। बिजली विभाग ने 1 नवंबर से अनुबंध आधार पर लगे 24 श्रेणियों के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। इससे आउटसोर्सिंग नीति पार्ट-2 के तहत लगे करीब सात हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने एक दिन पहले ही बुधवार को कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों का मानदेय बढ़ाया है।

वहीं, कर्मचारी यूनियन समान काम के लिए समान वेतन की मांग पर अड़ी हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के पदाधिकारी वेतन बढ़ोतरी को नाकाफी बताते हुए 10 जनवरी को सर्कल कार्यालयों पर प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं।

यूनियन के प्रधान देवेंद्र हुड्डा, वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष लांबा व महासचिव नरेश कुमार ने कहा कि आउटसोर्सिंग पार्ट -1 में लगे कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का कोई लाभ नहीं देकर एक हांडी मे दो पेट कर दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

किसे कितना वेतन मिलेगा

पद                                                 पुराना वेतन               नया वेतन

1. जेई सब स्टेशन                                 18,327              23,348
2. जेई फील्ड                                        14,063              18,408
3. एसएसए (सीनियर सब स्टेशन अटेंडेंट)   14,063              18,408
4. सहायक लाइनमैन, एलडीसी व एसए      11,070              13,260
5. ड्राइवर                                             12, 517            15,184
6. चपरासी, माली, चौकीदार, कुक व स्वीपर   7,404               8,788

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में मेयर और सीनियर डिप्टी मेयरों का कार्यकाल कम करने की तैयारी

chat bot
आपका साथी