गणतंत्र दिवस पर नीरज चोपड़ा सहित पांच शख्सियतों को पद्म पुरस्‍कार, मिला पद्मश्री सम्‍मान

Republic Day 2022 हरियाणा की पांच शख्सियताें को गणतंत्र‍ दिवस के मौके पर पद्म पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया गया। इनमें ओलंपिक स्‍वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं। हरियाणा के इन पांच शख्सियतों को पद्मश्री सम्‍मान राष्‍ट्रपति ने प्रदान किया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 09:42 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 09:42 AM (IST)
गणतंत्र दिवस पर नीरज चोपड़ा सहित पांच शख्सियतों को पद्म पुरस्‍कार, मिला पद्मश्री सम्‍मान
Republic Day 2022: पद्म श्री से सम्‍मानित नीरज चोपड़ा और ओमप्रकाश गांधी। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। Republic Day 2022 : गणतंंत्र दिवस के अवसर पर देश व प्रदेश के लिए उल्‍लेखनीय योगदान देने वाली  हरियाणा की पांच हस्तियों को पद्म पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा टोक्‍यो ओलिंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले पानीपत के नीरज चोपड़ा समेत प्रदेश की पांच शख्सियतों को पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा।

नर्द दिल्‍ली में आयोजित समारोह में राष्‍ट्रपति ने इन हस्तियाें को पद्म पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया। खेल  जगत के चमकते सितारे नीरज चोपड़ा और सोनीपत के सुमित अंतिल के अलावा, समाजसेवी ओम प्रकाश गांधी, विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले मोतीलाल मदान और शिक्षा व साहित्य जगत को अपने योगदान से गौरवान्वित करने वाले राघवेंद्र तंवर को यह सम्मान दिया जाना है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले इसका ऐलान किया।

भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष हैं प्रोफेसर राघवेंद्र तंवर

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राघवेंद्र तंवर को शिक्षा एवं साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिला है। प्रो. डॉ. राघवेंद्र तंवर को भारत सरकार ने भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद का पिछले दिनों ही अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।

प्रो. राघवेंद्र तंवर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 40 वर्षों के सेवाकाल में कुलसचिव, डीन एकेडमिक अफेयर्स, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, डीन्स सोशल साइंस, इतिहास विभागाध्यक्ष व प्रोफेसर एमेरिटस जैसे अहम पदों पर काम करते रहे है। विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्ति के बाद वर्तमान में हरियाणा इतिहास और संस्कृति अकादमी के निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

मुख्यमंत्री ने नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल सहित पद्म पुरस्‍कार विजेताओं को दी बधाई

देश की शान बढ़ाने वाले हरियाणा के बेटे होनहार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, पैरा खिलाड़ी सुमित अंतिल, समाज सेवी ओम प्रकाश गाधी और प्रोफेसर राघवेंद्र तंवर को पद्मश्री अवार्ड-2022 दिए जाने की घोषणा के उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फोन करके सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

chat bot
आपका साथी