चंडीगढ़ एमसी का फर्जी मृत्यु सर्टिफिकेट बनवा पूर्व पत्नी ने जिंदा व्यक्ति को कागजों में मार डाला

मैं जिंदा हूं या मर गया इस उधेड़बुन में गांव अभयपुर का एक व्यक्ति समय गुजार रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 07:56 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 06:11 AM (IST)
चंडीगढ़ एमसी का फर्जी मृत्यु सर्टिफिकेट बनवा पूर्व पत्नी ने जिंदा व्यक्ति को कागजों में मार डाला
चंडीगढ़ एमसी का फर्जी मृत्यु सर्टिफिकेट बनवा पूर्व पत्नी ने जिंदा व्यक्ति को कागजों में मार डाला

राजेश मलकानियां, पंचकूला : मैं जिंदा हूं या मर गया, इस उधेड़बुन में गांव अभयपुर का एक व्यक्ति समय गुजार रहा है। इस व्यक्ति की पूर्व पत्नी के हस्ताक्षरयुक्त एक मृत्यु प्रमाण पत्र के मुताबिक यह व्यक्ति मर चुका है और पत्नी ने एक एफिडेविट भी बनवाया है, जिसमें उसने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि मैं विधवा हूं। और अपने बच्चों की पेंशन लगवाना चाहती हूं। हालांकि यह सब कारनामे महिला ने अपने पति से तलाक होने के बाद किए हैं। महिला का खेल यहीं नहीं रुका, उसने दूसरी शादी भी कर ली, लेकिन उसके बावजूद वह हरियाणा से अपने बच्चों के नाम पर पेंशन लेती रही। अब इस मामले में चंडीगढ़ नगर निगम के चीफ रजिस्ट्रार की ओर से चंडीगढ़ पुलिस को केस दर्ज करने के लिए लिख दिया गया है और पंचकूला के सोशल जस्टिस एंड इंपावपरमेंट विभाग की ओर से रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों के बीच हो चुका है तलाक

वार्ड नंबर-13, नगर निगम के अंतर्गत पड़ने वाले गांव अभयपुर के मकान नंबर-430ए में रहने वाले कुणाल कुमार शर्मा ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2011 में हुई थी। इन दोनों की एक बेटी जानवी है। दोनों के बीच झगड़े होने लगे और पत्नी काजल ने डोमेस्टिक वायलेंस का केस कर दिया। काजल का चाचा उसकी पिटाई करवाता था। जिसके बाद कुणाल ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद दोनों के बीच कोर्ट में केस चला और नवंबर 2017 में तलाक मंजूर हो गया। पत्‍‌नी का जानकार बोला..तुम मर चुके हो

कुणाल शर्मा को 28 जून को काजल के एक जानकार ने बताया कि तुम मर चुके हो। यह सुनते ही कुणाल के पैरों तले जमीन खिसक गई। कुणाल यह बात मानने को तैयार नहीं था, लेकिन काजल के जानकार ने उसे एक सर्टिफिकेट दिखाया, जोकि चंडीगढ़ नगर निगम की रजिस्ट्रार की ओर से जारी किया गया था। इस मृत्यु सर्टिफिकेट पर काजल के हस्ताक्षर हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र में यह सब

नगर निगम चंडीगढ़ के इस मृत्यु प्रमाण में कुणाल कुमार शर्मा की मृत्यु तिथि 26-1-2018 यानी आयु 27 वर्ष ही दिखाई गई है। माता का नाम शांति देवी, पिता का नाम रामनंदन शर्मा मकान नंबर 1105, प्रथम मंजिल सेक्टर-4 पंचकूला लिखा है। पंजीकरण की तिथि 5-2-2018 लिखी है और जारी करने की तिथि 18-7-2018 है। इस पर रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु मधू के हस्ताक्षर हैं और पैन से काजल के भी साइन हैं।

chat bot
आपका साथी