बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए फांसी सजा का प्रस्ताव लाएगी सरकार

हरियाणा में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों को लेकर उठ रहे कानून व्यवस्था के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस एेसे मामलों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 20 Jan 2018 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jan 2018 07:01 PM (IST)
बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए फांसी सजा का प्रस्ताव लाएगी सरकार
बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए फांसी सजा का प्रस्ताव लाएगी सरकार

जेएनएन, नई दिल्ली। हरियाणा में अबोध बच्चियों के दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए हरियाणा सरकार बजट सत्र में एक प्रस्ताव लाएगी। इसमें 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधी को फांसी की सजा दिलाने का प्रावधान होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शनिवार देर शाम इस बाबत राज्य के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू और सीआइडी के पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव से करीब एक घंटे तक मंत्रणा की तथा आदेश दिया कि विधानसभा में पेश किए जाने वाले प्रस्ताव का मसौदा कानूनविदों के साथ मिलकर तुरंत तैयार किया जाए।

मीडिया प्रमुख ने दिया था सुझाव

हरियाणा भाजपा के मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने 16 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए चार सुझाव दिए थे। प्रदेश में अभी तक दुष्कर्म के करीब डेढ़ दर्जन मामले सामने आ चुके। जैन ने पत्र में छोटी बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले घिनौने अपराध की सूरत में अदालत में प्रतिदिन सुनवाई की व्यवस्था की मांग की थी।

बीएस संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ होने वाले दुष्कर्मियों को फांसी की सजा मिलने वाला कानून का मसौदा तैयार करने का आदेश दिया है। हरियाणा सरकार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव सशक्त कदम उठा रही है। शुक्रवार से राज्य में शुरू हुए आपरेशन दुर्गा को भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। दो दिन में इस अभियान के काफी बेहतर परिणाम सामने आए हैं।

यह भी पढ़ेंः वकील पिता को बच्चों ने फोन किया मां घर पर नहीं है, चार दिन बाद मिला शव

chat bot
आपका साथी