आखिर कहां है चार दिन से लापता महिला, कपड़ों में लिपटी मिली जानवर की लाश
महिला चार दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गई। आज अचानक एक शव के मिलने की सूचना मिली तो सनसनी फैल गई।
जेएनएन, पंचकूला। चार दिन पूर्व सेक्टर 19 में रहने वाले वकील के बच्चे स्कूल से घर पहुंचे तो मां घर पर नहीं थी। उन्होंने पिता को फोन किया तो पिता ने कहा कि कुछ देर में आ जाएगी। पिता को लगा कि शायद पत्नी बाजार सामान लेने गई होगी, लेकिन देर रात तक भी जब पत्नी नहीं लौटी तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस अचानक शनिवार को डंपिंग ग्राउंस के पास महिला के कपड़े व जूते मिले। हालांकि महिला के बारे में अभी कोई पता नहीं चल पाया है।
पुलिस को दी शिकायत में वकील मनमोहन सिंह बताया था कि 16 जनवरी को सुबह वह अपने घर से कोर्ट चले गए थे। इस दौरान पत्नी रजनी बाला उर्फ नीतू घर पर अकेली थी। दोपहर पौने तीन बजे जब दोनों बच्चे स्कूल से लौटे तो रजनी घर पर नहीं थी। पिता ने बच्चों को दिलासा दी कि मां बाजार के काम से गई होगी, थोड़ी देर में आ जाएगी, परंतु उसके तकरीबन 1 घंटे बाद भी पत्नी घर पर नहीं आई।
डंपिंग ग्राउंड के पास सर्च आपरेशन चलाती पुलिस।
वकील तुरंत कोर्ट से घर आया और रिश्तेदारों व अपने जानकारों से पता किया पर कुछ पता न चला। शहर के अस्पतालों में भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। आज चार दिन बाद महिला का एक जूता व कपड़े-25 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास मिले। कपड़ों में एक कुत्ते का शव लिपटा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ेंः अमित शाह के आने से पहले नाराजगी दूर करने में जुटा संगठन