कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को महिला करेक्टर पसंद, बोले-गुत्‍थी बनी पहचान

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर काे काॅमेडी शो में महिलाओं की भूमिका करना पसंद है। उनका कहना है कि गुत्‍थी कैरेक्‍टर उनकी पहचान बन गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 12:19 PM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 12:19 PM (IST)
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को महिला करेक्टर पसंद, बोले-गुत्‍थी बनी पहचान
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को महिला करेक्टर पसंद, बोले-गुत्‍थी बनी पहचान

जेएनएन, चंडीगढ़। छोटे परदे के बेहद चर्चित शो कामेडी नाइट्स विद कपिल से लोकप्रिय गुत्थी यानि सुनील ग्रोवर को लड़कियों के करेक्टर में परफारमेंस देना बेहद पसंद है। जल्द ही वे दो-तीन नए शो में लोगों को हंसाते हुए दिखेंगे। उन्हें राजनीति बिल्कुल भी पसंद नहीं है, लेकिन एक दिन किसी न किसी शो में राजनीतिज्ञ की भूमिका जरूर निभाना चाहते हैैं।

राजनीति पसंद नहीं, लेकिन टीवी शो में एक दिन राजनीतिज्ञ का रोल करूंगा

मूल रूप से हरियाणा के डबवाली जिले के रहने वाले सुनील ग्रोवर शनिवार को परवाणु के टिंबर ट्रेल में चिंतन कर रही मनोहर सरकार को गुदगुदाने पहुंचे थे। वह शाम करीब छह बजे परवाणु पहुंचे। वहां से उन्हें टिंबर ट्रेल तक ले जाया गया। एक अनौपचारिक बातचीत में सुनील ग्रोवर ने सरकार के चिंतन शिविर की सराहना की और साथ ही कहा कि चिंतन-मंथन के बाद हंसना भी जरूरी है। मेरी पूरी कोशिश सरकार को हंसाने और उनमें नई ऊर्जा का संचार करने की होगी।

परवाणू के टिंबर ट्रेल पर हरियाणा सरकार के चिंतन शिविर में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर।

गुत्थी के किरदार से अधिक पहचान के सवाल पर सुनील ग्रोवर ने कहा कि निसंदेह मेरी पहचान अब गुत्थी हो गई है। कई बार तो लोग भी मुझे सीधे गुत्थी कहकर संबोधित करते हैैं। मुझे अच्छा महसूस होता है। गुत्थी एक ग्रामीण परिवेश की नटखट लड़की है। उसे पूरे देश ने पसंद किया है।

यह भी पढ़ें: अब स्‍मार्ट कृषि: यू ट्यूब से सीखी खेती, वाट्सएप पर पाया बाजार

सुनील ग्रोवर का कहना है कि मुझे राजनीति बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन मैैं हरियाणा सरकार ने मुझे चिंतन शिविर में मनोरंजन के लिए बुलाया है तो मैैं इससे बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ग्रोवर के मुताबिक, मैैं भी एक दिन राजनीतिज्ञ की भूमिका में छोटे परदे पर दिखना चाहता हूं। उन्होंने अच्छी सेहत के लिए हंसने को नियमित दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी है।

सुनील ग्रोवर ने इन फिल्मों में निभाई भूमिका

1. द लीजेंड ऑफ भगत सिंह - जयदेव के किरदार में।
2. इंसान।
3. फैमिली- टाइस ऑफ ब्लड।
4. गजनी।
5. मुंबई कटिंग।
6. जिला गाजियाबाद।
7. हीरोपंती।
8. गब्बर इज बैक।

----------

इन सीरियल में निभाए किरदार

1. फुल टेंशन - जसपाल भट्टी।
2. प्रोफेसर मनी प्लांट।
3. क्या आप पांचवीं फेल चंपू हैं?
4. गुटर-गूं।
5. कामेडी नाइट्स विद् कपिल - गुत्थी के किरदार में।
6. द कपिल शर्मा शो।
7. मेड इन इंडिया।

यह भी पढ़ें: गुरमीत को छुड़वाने के लिए खून की नदियां बहाने की थी साजिश

chat bot
आपका साथी