अभय चौटाला ने कहा- हरियाणा के लोगों का भरोसा खो चुकी गठबंधन की सरकार

इनेलो नेता अभय चौटाला ने हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार पर फिर हमला किया है। अभय चौटाला नें कहा कि यह सरकार हरियाणा के लोगों का भरोसा खो चुकी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:42 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 11:42 AM (IST)
अभय चौटाला ने कहा- हरियाणा के लोगों का भरोसा खो चुकी गठबंधन की सरकार
अभय चौटाला ने कहा- हरियाणा के लोगों का भरोसा खो चुकी गठबंधन की सरकार

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार लोगों का भरोसा खो चुकी है। बरोदा उपचुनाव से पहले हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आएगा। हालांकि सरकार की मंशा है कि इस विधानसभा सत्र को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये औपचारिकता के तौर पर किया जाए, लेकिन इनेलो कानून व्यवस्था, अपराध, किसानों की फसल की बेकद्री, बिजली-पानी की कमी, जल भराव, धान की खेती से रोकने तथा फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की जाएगी।

संयुक्त हरियाणा-पंजाब (पेप्सू) में मंत्री रहे इंद्र सिंह मलिक के भतीजे मोहित मलिक इनेलो में शामिल

अभय सिंह चौटाला चंडीगढ़ के सेक्टर आठ स्थित अपने निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। बैठक में बरोदा उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। ताऊ देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला के अनुयायियों से मिलने के लिए अभय सिंह ने हाल ही में अपने बेटे अर्जुन चौटाला को बरोदा भेजा था। बरोदा आरंभ में इनेलो का गढ़ रहा है। बाद में यहां से कांग्रेस चुनाव जीतती रही।

अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा व जजपा तथा कांग्रेेस से लोग दुखी आ चुके हैं और वह फिर से ताऊ देवीलाल की नीतियों पर अमल करने वाला इनेलो का राज देखना चाहते हैं। कार्यक्रम में संयुक्त हरियाणा-पंजाब (पेप्सू) में मंत्री रहे इंद्र सिंह मलिक के भतीजे हलका इसराना से मोहित मलिक अपने समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल हुए।

मोहित मलिक ने बताया कि अभय सिंह चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर वह इनेलो में शामिल हुए हैं। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने एक बयान जारी कर कहा कि हरियाणा को एक ऐसे नेता की जरूरत है जो कमेरों के हक की लड़ाई लड़ सके और लुटेरों के खिलाफ जनता की आवाज को बुलंद कर सके। यह खूबी केवल अभय सिंह चौटाला में है। हलका सढ़ोरा से जजपा व कांग्रेस को छोड़कर भी काफी कार्यकर्ताओं के इनेलो में शामिल हुए।

यह‍ भी पढ़ें:  अमृतसर के प्लास्टिक बेबी, मछली जैसे हैं मुंह और होंठ, रहस्यमय ढंग से उतर जाती है चमड़ी 

यह‍ भी पढ़ें:  अब देशभर में 150 और हरियाणा-पंजाब में 18 प्राइवेट ट्रेनें दौड़ेंगी, जानें किन रूटों चलेंगी

यह‍ भी पढ़ें: Unlock 3.0: पंजाब में 5 अगस्त से खुलेंगे जिम व योग सेंटर, होटल-रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक Open

यह‍ भी पढ़ें: Exclusive Interview: जस्टिस लिब्राहन बोले- मुझे पहले दिन से पता था अयोध्या में बनकर रहेगा

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी