दुष्‍यंत चाैटाला ने कहा- जजपा-भाजपा गठबंधन मजबूत, सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगे

हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला ने कहा कि जजपा और भाजपा का गठबंधन मजबूत है। दोनों दल साथ आगे बढ़ेंगे। भाजपा और जजपा राज्‍य में होनेवाले सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 02:03 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 02:04 PM (IST)
दुष्‍यंत चाैटाला ने कहा- जजपा-भाजपा गठबंधन मजबूत, सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगे
दुष्‍यंत चाैटाला ने कहा- जजपा-भाजपा गठबंधन मजबूत, सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगे

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला ने कहा कि राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी एकजुट हैं। दोनों पार्टियां मिलकर आगे बढ़ेंगी और सभी चुनाव मिलकर लड़े़गी। हरियाणा के हित के लिए दोनों दलों का गठजोड़ मजबूती से जारी रहेगा।

वह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने तीज के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ओपी धनखड़ को बधाई देता हूं। उनके अध्‍यक्ष बनने से जेजेपी-भाजपा का गठबंधन और मजबूती से आगे बढ़ेगा। दोनों दल राज्‍य में तमाम चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे।

रजिस्ट्रियों को रोकने के मामले में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस बारे में काम चल रहा है। हरियाणा में रजिस्ट्री को सिंपल बनाने के लिए काम कर रहा है। आम आदमी को रजिस्‍ट्री के लिए ठोकर ना खानी पड़े इसकी व्यवस्था कर रहे हैं। ई-स्टेंपिंग को शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही रजिस्ट्री की काॅपी ऑन लाइन 24 घंटे में मिलेगी और घर तक फिजिकल कॉपी खरीदार को  उपलब्ध करवाई जाएगी। रजिस्ट्री रोकने से जो परेशानी हुई है या जो प्रोसेस में था उसके लिए जिला उपायुक्त को निर्देश दिए गए है

उन्‍होंने कहा कि पंचायतों में बेहतरीन काम करने वाली महिला जन प्रतिनिधियों को 100 स्‍कूटी दिया जाएगा। 10 जिला पंचायत और 40 वार्ड सदस्य को स्कूटी दी जाएंगी। अगले पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव किया जाएगा। हरियाणा में 50 फीसदी महिला पंचायतों में आए इसका बिल आगामी विधानसभा सेशन में लाया जाएगा। बायोगैस एलपीजी की जगह घर घर पहुंचाने का काम शुरू किया है।

डिप्‍टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा पिछले दिनों हमनें केंद्र सरकार से सड़क परियोजनाओं की मांग की थी। केंद्र सरकार ने फेस 3 के पार्ट वन में 83 सड़कें मंजूर की हैं। परियोजना के तहत आठ जिलों में सड़कें मंजूर की गई हैं। इनमें चरखी दादरी, झज्जर और नूंह जिले भी शामिल हैं।

दुष्‍यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार ने 75 फीसदी उद्योगों में प्रदेश के लोगों को रोजगार के देने के लिए अध्‍यादेश को मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा है। राज्‍यपाल की मंजूरी मिलते ही यह लागू हो जाएगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि हरियाणा इंटरप्राइजेज प्रमोशन पॉलिसी 15 अगस्त तक आएगी।

उन्‍हाेंने कहा कि चीन से कई विदेशी कंपनियां बाहर आ रही हैं। उनका रुख भारत की ओर है। चर्चा है कि एपल भी चीन शिफ्ट कर रही है। हम उम्मीद करते हैं हरियाणा को इसका फ़ायदा होगा। कई विदेशी कंपनियों ने हरियाणा में दिलचस्‍पी दिखाई है।

chat bot
आपका साथी