तिरंगा यात्रा में राहगीरी व मैराथन का आयोजन

जागरण संवाददाता पलवल जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 02:08 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 02:08 PM (IST)
तिरंगा यात्रा में राहगीरी व मैराथन का आयोजन
तिरंगा यात्रा में राहगीरी व मैराथन का आयोजन

जागरण संवाददाता, पलवल: जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा में राहगीरी व मैराथन का आयोजन किया गया। डीएसपी मुख्यालय एवं उपमंडल अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

पुलिस प्रवक्ता संजय कादयान के अनुसार रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा को डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार एवं उप मंडल अधिकारी वैशाली सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी मैरी मसीह व डीएसपी सतेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के बाद सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में पुलिस की ओर से राहगीरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस मौके पर डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यह विजन है कि हर घर में तिरंगा हो। तिरंगे का सम्मान हो। आजादी का अमृत महोत्सव का संदेश यह है कि आज की युवा पीढ़ी आजादी के महत्व को समझे। युवा अपने इतिहास के बारे में जानकारी लें।

इस मौके पर उपमंडल अधिकारी वैशाली सिंह ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो संघर्ष हमारे पूर्वजों ने आजादी दिलाने के लिए किया है, उसी संघर्ष को आगे जारी रखते हुए देश हित में कार्य करें। तिरंगे का सदैव सम्मान करें। जीवन में ऐसा कार्य करें जो हमारे देश को और बुलंदियों तक ले जाए।

chat bot
आपका साथी