बैग में मिला डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव

शहर थाना पुलिस ने रीब डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है। शव को एक काले रंग के बैग में रखकर फैंका गया था। प्रथम ²ष्टया माना जा रही है कि हत्या से पूर्व बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:31 AM (IST)
बैग में मिला डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव
बैग में मिला डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव

जागरण संवाददाता, पलवल : शहर थाना पुलिस ने करीब डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है। शव को एक काले रंग के बैग में रखकर फेंका गया था। प्रथम ²ष्टया माना जा रही है कि हत्या से पूर्व बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया गया था। शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत होता है तथा शव पर मिले दरिदगी के निशानों से लगता है कि निर्दयता के साथ बच्ची की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया तथा आसपास के घरों में सर्च अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूंह के नल्हड़ मेडीकल कॉलेज में भिजवाया है।

किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि शेखपुरा मोहल्ले में संदेहास्पद स्थिति में एक बैग पड़ा हुआ है। इसके बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी तथा शहर थाना की पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बैग को खोला गया तो उसमें अर्धनग्न अवस्था में करीब डेढ़-पौने दो वर्ष की एक बच्ची का शव मिला। बच्ची का शव शत-विक्षत अवस्था में था तथा उस पर दरिदगी के निशान भी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संभवत: बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। शव को किसी महिला के नाइट-सूट में लपेटा हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपराध जांच शाखा सहित भारी पुलिस बल को भेजा गया तथा आस-पास के घरों में सर्च अभियान भी चलाया गया। बैग फेंककर जाने वाले की शिनाख्त के दोपहर तक पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच की। जिस बैग में बच्ची का शव मिला था, उसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म के बारे में पता चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश के लिए साइबर सैल व सीआइए को भी लगाया गया है।

- नरेंद्र बिजारनियां, पुलिस अधीक्षक, पलवल

chat bot
आपका साथी