24 साल बाद महिला ने पिता को ढूंढने की लगाई गुहार

24 साल पहले रहस्यमयी परिस्थिति में गायब हुए बहीन निवासी चंदन को ढूंढने के लिए उसकी बेटी सोनिया ने बहीन पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हथीन उपमंडल के गांव बहीन निवासी चंदन जाट करीब 24 वर्ष पूर्व रहस्मय परिस्थितियों में लापता हो गए । लेकिन वह आज तक लौट कर वापिस नहीं आए। जब चंदन ने घर छोड़ा था तब उनकी बेटी सोनिया मां के कोख में मात्र दो माह की थी। सोनिया की मां मैमबती ने छह साल इंतजार के बाद नाहरका डीग (भरतपुर) में एक व्यक्ति से शादी कर ली। बेटी सोनिया की शादी उनके बुजुर्ग दादा ने औरंगाबाद निवासी हरिओम के साथ करीब छह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Sep 2018 06:02 PM (IST) Updated:Sat, 29 Sep 2018 07:02 PM (IST)
24 साल बाद महिला ने पिता को ढूंढने की लगाई गुहार
24 साल बाद महिला ने पिता को ढूंढने की लगाई गुहार

- मां की कोख में मात्र दो महीने की थी, जब पिता हुए लापता

- पिता का प्यार पाने के लिए महिला शिकायत लेकर पहुंची पुलिस के पास

- छह साल इंतजार के बाद मां ने कर ली दूसरी शादी

संवाद सहयोगी, हथीन : समाज में काफी लोग हैं, जो बुजुर्ग माता-पिता की ठीक से सेवा नहीं करते। माता-पिता का प्यार क्या होता है, ये वही जानते हैं जिन्हें यह नसीब नहीं होता। क्षेत्र निवासी ऐसी ही एक महिला ने करीब 24 साल पहले रहस्यमय परिस्थिति में गायब हुए बहीन निवासी अपने पिता चंदन को ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हथीन उपमंडल के गांव बहीन निवासी चंदन जाट करीब 24 वर्ष पूर्व रहस्मय परिस्थितियों में लापता हो गए थे और आज तक लौटकर वापस नहीं आए। जब चंदन ने घर छोड़ा था, तब उनकी बेटी सोनिया मां की कोख में मात्र दो माह की थी। सोनिया की मां मेमबती ने छह साल इंतजार के बाद राजस्थान के नाहरका डीग (भरतपुर) निवासी एक व्यक्ति से शादी कर ली। बेटी सोनिया की शादी उनके बुजुर्ग दादा ने औरंगाबाद निवासी हरिओम के साथ करीब छह साल पहले की थी।

सोनिया ने दो बेटे व दो बेटियों को जन्म दिया है। लेकिन अब करीब 24 साल बाद सोनिया ने अपने पिता चंदन की गुमशुदगी की लिखित शिकायत बहीन थाना पुलिस को दी है। सोनिया के अनुसार उन्हें अपने पिता का प्यार नहीं मिल सका, इसका उन्हें जीवनभर मलाल रहेगा। सोनिया अपने पिता की एक मात्र संतान है। इस मामले में सोनिया ने बहीन थाना में हाजिर होकर एक लिखित शिकायत दी है। एक युवती ने शिकायत दी है, लेकिन उसके पास पिता की फोटो नहीं थी। पुलिस नियमानुसार गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

- रामदयाल, थाना प्रभारी बहीन

chat bot
आपका साथी