महिला को अगवा कर की छेड़छाड़

हथियार के बल महिला को अगवा करने और छेड़छाड़ करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 05:52 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 05:52 PM (IST)
महिला को अगवा कर की छेड़छाड़
महिला को अगवा कर की छेड़छाड़

- दो युवकों ने हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम

संवाद सहयोगी, पलवल : हथियार के बल महिला को अगवा करने और छेड़छाड़ करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

जांच अधिकारी हवलदार रचना के अनुसार चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 13 सितंबर की रात को वह अपने घर पर सोई हुई थी। उसी रात करीब 11 बजे पीड़िता किसी काम से जागी और बाहर की तरफ आई। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर गांव सिहोल निवासी सिकंदर व हरीश आए और हथियार के बल पर पीड़िता को अपने साथ ले गए। कुछ दूर ले जाकर उक्त युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर उसने विरोध किया तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता जैसे-तैसे आरोपितों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और आपबीती अपने परिजनों को बताई। तब परिजन सुबह महिला को लेकर पुलिस थाना पहुंचे और शिकायत दी।

chat bot
आपका साथी