मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटे कपड़े के थैले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलौनी राम के नेतृत्व में शहर में थैला वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें लोगों को पॉलीथिन को ना और मोदी जी को हां अभियान के तहत कपड़े के थैले वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 06:37 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 06:37 PM (IST)
मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटे कपड़े के थैले
मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटे कपड़े के थैले

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलौनी राम के नेतृत्व में शहर में थैला वितरण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें लोगों को पॉलीथिन को ना और मोदी जी को हां, अभियान के तहत कपड़े के थैले वितरित किए गए। इसके साथ ही उन्हें पॉलीथिन से होने वाले नुकसान की भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री नौक्षम चौधरी भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेत्री नौक्षम चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसके तहत लोगों को कपड़े के थैले अपनाने के प्रयास के तहत आज कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर लोगों से अपील की।

खिलौनी राम ने कहा कि पॉलीथिन से जहां प्रदूषण फैलता है, वही प्रकृति का संतुलन भी बिगड़ता है। इसलिए पॉलीथिन से बचने के लिए हम सबको कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करना चाहिए। हमें अपनी दैनिक जरूरतों में जैसे सब्जी या अन्य सामान लाने व अन्य कार्यों के लिए कपड़े के थैले का इस्तेमाल करना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल प्रकाश सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कंसल, सतपाल पार्षद, उस्मान मंडल अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी