बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

एक गांव में तीन दिन पहले 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला डेस्क इंचार्ज एएसआई सरोज कुमारी ने आरोपी पिता यूसुफ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। महिला पुलिस की ओर से आरोपी पिता को दबोचने के लिए रेड भी की थी लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही घर से फरार हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jun 2019 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2019 06:37 AM (IST)
बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार
बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका : एक गांव में तीन दिन पहले 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला डेस्क इंचार्ज एएसआई सरोज कुमारी ने आरोपी पिता यूसुफ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था।

महिला पुलिस की ओर से आरोपी पिता को दबोचने के लिए रेड की गई थी, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही घर से फरार हो गया था। पुलिस पिछले तीन दिन से आरोपित को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं। बुधवार की रात को आरोपित पिता पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी हरिसिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपित को शुक्रवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी