राज्यमंत्री ने की 3 लाख की अर्थिक मदद की घोषणा

राज्य मंत्री रहीस खान रविवार को कोलगांव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए उनका ढाढ़स बढ़ाया वहीं दूसरी ओर 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही परिवार के लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। रहीस खान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वो परिवार को लोगों के साथ हैं। अकबर के साथ जो घटना हुई है वो अमानवीय है। जिसकी जितनी ¨नदा की जाए कम है। यह गैर सामाजिक व अपराधिक लोगों का काम है। ऐसे लोगों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले कहा था कि ये अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी समाज व पार्टी से नहीं जोड़ना चाहिए, क्योंकि ऐसी घटनाएं सभी को विचलित करती हैं। गृहमंत्री राजनाथ ¨सह भी मामले को लेकर गंभीर है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 06:49 PM (IST)
राज्यमंत्री ने की 3 लाख की अर्थिक मदद की घोषणा
राज्यमंत्री ने की 3 लाख की अर्थिक मदद की घोषणा

जागरण संवाददाता, पुन्हाना: राज्यमंत्री रहीस खान रविवार को कोलगांव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और 3 लाख रुपये की अर्थिक मदद देने की घोषणा भी की। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

रहीस खान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार को लोगों के साथ हैं। अकबर के साथ जो घटना हुई है वो अमानवीय है। यह गैर सामाजिक व अपराधिक लोगों का काम है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले कहा था कि ये अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी समाज व पार्टी से नहीं जोड़ना चाहिए। क्योंकि ऐसी घटनाएं सभी को विचलित करती हैं। गृहमंत्री राजनाथ ¨सह भी मामले को लेकर गंभीर हैं। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही न्याय मिलेगा। रहीस खान ने कहा कि उन्होंने स्वयं प्रशासन से उच्च स्तर पर बात की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि घटना पर राजनीति न की जाए बल्कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए काम किया जाए।

chat bot
आपका साथी