भाई ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, बच्चे को दिया जन्म

जिले के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते तार-तार करने का मामला सामने आया है। ताऊ के लड़के ने अपने चाचा की नाबालिग लड़की (16) के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामला तब उजागर हुआ जब दुष्कर्म पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 07:15 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 07:15 PM (IST)
भाई ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, बच्चे को दिया जन्म
भाई ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, बच्चे को दिया जन्म

जागरण संवाददाता, नूंह : जिले के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। ताऊ के लड़के ने अपने चाचा की नाबालिग लड़की (16) के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामला तब उजागर हुआ जब दुष्कर्म पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता के पिता ने अब महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार नूंह मेडिकल कॉलेज में 14 अगस्त को दुष्कर्म पीड़िता ने एक लड़के को जन्म दिया। इस मामले के बारे में मेडिकल कॉलेज ने महिला थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला सामने आया। मामले की सच्चाई सामने आने पर पीड़िता के पिता ने 21 अगस्त की रात महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित व उसके परिजन सहित छह के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार चाचा-ताऊ का घर आसपास ही है। आरोपित ने दुष्कर्म की वारदात को घर में ही अंजाम दिया। गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी मिली, लेकिन बदनामी के डर से परिजनों ने शिकायत नहीं दी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पिता ने शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले के आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

एएसआइ मंजू, जांच अधिकारी।

chat bot
आपका साथी