इनेलो जिला उपाध्यक्ष जजपा में शामिल

इनेलो के नूंह जिला उपाध्यक्ष समसु बेसर तथा व्यापार सेल के जिलाध्यक्ष रहे मिट्ठनलाल भारद्वाज ने रविवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 06:15 AM (IST)
इनेलो जिला उपाध्यक्ष जजपा में शामिल
इनेलो जिला उपाध्यक्ष जजपा में शामिल

फोटो 28 एमडबल्यूटी 3

जासं, गुरुग्राम: इनेलो के नूंह जिला उपाध्यक्ष समसु बेसर तथा व्यापार सेल के जिलाध्यक्ष रहे मिट्ठनलाल भारद्वाज ने रविवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं को समर्थकों सहित इनसु के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। दिग्विजय चौटाला ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। जजपा में शामिल हुए दोनों नेताओं ने कहा कि वे प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल जैन ने कहा कि मेवात में जजपा के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। अन्य पार्टी के लोग जजपा में शामिल होने के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी