बिछौर गांव को जल्द मिलेगी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात

उपमंडल के गांव बिछौर व इससे लगते दर्जनों गांवों को जल्द ही उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने जा रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 2 करोड़ की लागत से करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर पीएचसी भवन बनाया गया है..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 06:03 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 06:38 PM (IST)
बिछौर गांव को जल्द मिलेगी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात
बिछौर गांव को जल्द मिलेगी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात

जागरण संवाददाता, पुन्हाना : उपमंडल के गांव बिछौर व इससे लगते दर्जनों गांवों को जल्द ही उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने जा रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 2 करोड़ की लागत से करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भवन में बिजली-पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके बाद जल्द ही विभाग द्वारा केंद्र को चालू कर यहां पर डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। इससे 20 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। ये सुविधाएं मिलेंगी

बिछौर गांव में बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन पर 2 करोड़ 4 लाख की राशि खर्च की गई है। भवन में मेडिकल ऑफिसर रूम से लेकर लैब व फार्मासिस्ट आदि के लिए 20 कमरे बनाए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारी व कर्मचारियों के रुकने के लिए 3 फ्लैट सहित पार्किग भी बनाई गई है। इन गांवों को मिलेगा लाभ

बिछौर में उप स्वास्थ्य केंद्र के बनने के साथ ही बिछौर सहित इंदाना व नीमका सब सेंटर से लगते मढि़याकी, झीराखेड़ा, झारोकडी, नई व नवलगढ़ सहित करीब 20 गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वर्तमान में इन गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ¨सगार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाना पड़ता है, लेकिन अब बिछौर में उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने के साथ ही इन लोगों को बिछौर में ही सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार

बिछौर में उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने के साथ ही यहां पर डॉक्टरों से लेकर महिला नर्स भी नियुक्त की जाएगी। इसके साथ ही एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे पीएचसी से लगते गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा। बिछौर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर पूरी तरह से तैयार है। यहां पर बिजली-पानी की व्यवस्था कराई जा रही है, जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद निश्चित तौर पर यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। इससे लगते हुए गांवों के लोगों को विभाग द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

राजीव बातिश, सिविल सर्जन नूंह।

chat bot
आपका साथी