अरावली की कोख उजाड़ रहे खनन माफिया

क्षेत्र में अवैध खनन पर कितनी पाबंदी लग रही है। इसकी हकीकत कुछ ओर ही है। खंड के गांव पल्ला स्थित अरावली की पर्वत में बृहस्पतिवार को जमकर अवैध खनन करते देखा गया। दिन-रात यक्षेत्र में अवैध खनन पर कितनी पाबंदी लग रही है। इसकी हकीकत कुछ ओर ही है। खंड के गांव पल्ला स्थित अरावली की पर्वत में बृहस्पतिवार को जमकर अवैध खनन करते देखा गया। दिन-रात यक्षेत्र में अवैध खनन पर कितनी पाबंदी लग रही है। इसकी हकीकत कुछ ओर ही है। खंड के गांव पल्ला स्थित अरावली की पर्वत में बृहस्पतिवार को जमकर अवैध खनन करते देखा गया। दिन-रात य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Jun 2019 04:15 PM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2019 04:15 PM (IST)
अरावली की कोख उजाड़ रहे खनन माफिया
अरावली की कोख उजाड़ रहे खनन माफिया

जागरण संवाददाता, नूंह : जिले में अरावली की पहाड़ियों में समय-समय पर हो रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन करने का भले ही दावा करता हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। क्षेत्र में जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में जानकारी होने पर भी अंजान बने हुए हैं।

खंड के गांव पल्ला स्थित अरावली की पहाड़ियों में बृहस्पतिवार को जमकर अवैध खनन करते देखा गया। दिन-रात हो रहे अवैध खनन से अरावली की सूरत को बिगाड़ा जा रहा है। खनन माफिया पूरी तरह से पर्यावरण के दुश्मन साबित हो रहे हैं, जिसके चलते लगातार अरावली की हरियाली का दायरा घटता जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के तले क्षेत्र में अवैध खनन जोरों से चल रहा है। कई बार खानापूर्ति के नाम पर पल्ला गांव से अवैध खनन माफिया को पकड़ा गया है, लेकिन वह सिर्फ दिखावे तक ही सीमित है। अरावली पर्वत की कोख के उजाड़ने से पर्यावरण प्रेमी भी बहुत अधिक निराश हैं।

क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर समय रहते ध्यान दिया जाए। अरावली पर्वत में लगातार हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए लोगों ने पुलिस कप्तान से मांग की है।

बता दें, कि जिले के तावडू, पुन्हाना व फिरोजपुर झिरका के अरावली पर्वत में जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। हाल ही में तावडू खंड के गांव में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर खनन माफियाओं द्वारा हमला किया गया था। इससे पहले भी फिरोजपुर झिरका में भी अवैध खनन के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस रोकने गई तो पुलिस पार्टी पर भी हमला किया गया। इस बारे में अभी पता चला है, अगर पल्ला गांव में अवैध खनन किया जा रहा है, तो निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्द मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा जाएगा।

- इंद्रजीत सिंह, डीएसपी नूंह

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी