मेहनत की कमाई में का कुछ पैसा धर्म पुण्य में लगाना चाहिए

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव खासपुर में स्पो‌र्ट्स क्लब द्वारा निर्मित श्री शनि शक्ति धाम के प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शनि धाम में माथा टेक सब की मनोकामना व खुशहाली के लिए मंगल कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 08:09 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 08:09 PM (IST)
मेहनत की कमाई में का कुछ पैसा धर्म पुण्य में लगाना चाहिए
मेहनत की कमाई में का कुछ पैसा धर्म पुण्य में लगाना चाहिए

जागरण संवाददाता, नारनौल: प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव खासपुर में स्पो‌र्ट्स क्लब द्वारा निर्मित श्री शनि शक्ति धाम के प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शनि धाम में माथा टेक सब की मनोकामना व खुशहाली के लिए मंगल कामना की।

मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि मनुष्य को अपने मेहनत की कमाई में से कुछ पैसा धर्म पुण्य में अवश्य लगाना चाहिए। धर्म पुण्य में मनुष्य द्वारा लगाया गया पैसा कभी व्यर्थ नहीं जाता है। हमारे शास्त्रों के अनुसार शनि देव महाराज का विशेष स्थान है। शनि देव महाराज को मनुष्य द्वारा किए गए कर्म का फल देने वाला देवता माना गया है, जो व्यक्ति सच्चे मन से शनि देव महाराज की आराधना करता है। उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती हैं। मनुष्य को अपनी दिनचर्या में से समय निकालकर शनि देव की पूजा पाठ अवश्य करनी चाहिए। मंत्री ने शनि धाम परिसर में नीम, बड़ व पीपल की त्रिवेणी लगाई।

गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री ओम प्रकाश यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों द्वारा शनि धाम में एक पानी की टंकी, एक हाल, हुडीना वाले रास्ते से शनि धाम होते हुए गांव के मेन रोड तक रास्ता बनवाने की मांग सहित अन्य मांगों को मंत्री ओम प्रकाश यादव ने मौके पर ही पूरा करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इस मौके पर सुनील कुमार एसीपीओ, महेंद्र सिंह एसडीओ पंचायती राज, ऋषि राज जय, रघुवीर राजू प्रधान स्पो‌र्ट्स क्लब के प्रधान यशवीर, शनि शक्ति धाम के प्रधान कंवर सिंह, रामअवतार, रामानंद यादव, अतर सिंह भारद्वाज, संजय, सत्यनारायण बोहरा, बिल्लू सरपंच, रामअवतार पंच, कालू पंडित, प्रो. करण सिंह सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी