चितलांग का जवान जम्मू-कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद

गांव चितलांग निवासी सेना के जवान की जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 08:20 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 08:20 PM (IST)
चितलांग का जवान जम्मू-कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद
चितलांग का जवान जम्मू-कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ :

गांव चितलांग निवासी सेना के जवान की जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया। शुक्रवार की शाम तक जवान का पार्थिव शरीर गांव चितलांग में नहीं आया था। बता दें कि गांव चितलांग का रामपाल सिंह तंवर पुत्र बहादुर सिंह तंवर जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ड्यूटी पर तैनात था। 20 जनवरी को ड्यूटी के दौरान वह दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया। रामपाल सिंह तंवर वर्तिका 2018 आरआर यूनिट-22 राज राइफल में वर्ष 2002 में आर्मी में भर्ती हुआ था। उसकी शादी 17 फरवरी 2006 में चरखी दादरी जिले के गांव बंद खुर्द में सुनीता देवी के साथ हुई थी। 20 साल सेना में सर्विस करते हुए गुलमर्ग जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात 20 जनवरी 2022 को पोस्ट पर रक्षा करते हुए अपने प्राणों को कुर्बानी दे दी। वे अपने पीछे दो लड़के और एक लड़की बड़ी है। दोनों बच्चे छोटे हैं। लड़की की उम्र 13 साल लड़का एक 10 साल और सबसे छोटा आठ साल का है। शहीद रामपाल के परिवार में इनके पिता भी आर्मी से सेवानिवृत है। बड़े भाई सूबेदार रमेश सिंह राज 19 से सेवानिवृत है। शहीद रामपाल के पूरे परिवार में 25 सैनिक है। रामपाल के पूरे परिवार ने भारतीय सेना में सेवा दी है और वर्तमान में दे भी रहें हैं। आपको यह भी बता दें कि शहीद रामपाल के बड़े भाई का लड़का गुरूदयाल सिंह का लड़का कृष्ण कुमार भी जम्मू-कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया था। रामपाल का शहीद होने की सूचना पर पूरे गांव में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि शहीद रामपाल का पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर के उदयपुर से शुक्रवार की शाम चार बजे सेना की टुकड़ी महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुई है।

chat bot
आपका साथी