ग्वालियर की महिल हॉकी टीम बनी चैंपियन

फोटो संख्या : 30, 31, 31ए, 31एबी, 32, 33, 33ए, 34, 34ए, 35 - फाइनल मुकाबले में महर्षि दयानंद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Mar 2018 01:26 AM (IST) Updated:Thu, 15 Mar 2018 01:26 AM (IST)
ग्वालियर की महिल हॉकी टीम बनी चैंपियन
ग्वालियर की महिल हॉकी टीम बनी चैंपियन

फोटो संख्या : 30, 31, 31ए, 31एबी, 32, 33, 33ए, 34, 34ए, 35

- फाइनल मुकाबले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को 2-1 के अंतर से हराया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता में आइटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर की टीम विजेता रही है। प्रतियोगिता के बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में आइटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को 2-1 के अंतर से हराया। इसी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रांची विश्वविद्यालय की टीम रही, जबिक गुरु नानकदेव विश्वविद्यालय अमृतसर को चौथा स्थान मिला है। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। दोनों ही टीमों की खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को अंतिम समय तक रोमांचक बनाए रखा।

कुवि खेल निदेशालय के निदेशक डॉ. डीएस काला ने बताया कि यह प्रतियोगिता नौ से 14 मार्च तक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देश भर की 15 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम ने आइटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर के मैदान में ही उन्हें परास्त किया था। अबकी बार आइटीएम ने बाजी पलट दी है। प्रतियोगिता निदेशक शिव कुमार सैनी ने बताया कि फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि आइटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर की टीम ने दो अंक बनाकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक पर जीत दर्ज करवाई है।

महिला खिलाड़ियों ने बनाई अलग पहचान : डॉ. सैनी

विजेता टीम को पुरस्कृत करने के लिए बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रवीण सैनी ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन समय से ही हॉकी को लेकर लगाव रहा है। हमारे पुरुष खिलाड़ियों के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों ने भी हॉकी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद का नाम तो महिला हॉकी के लिए विश्व भर में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कुवि की टीम ने भी इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन खेल में हार-जीत चलती रहती है। उन्होंने खिलाड़ियों को अगली बार जीत का लक्ष्य तय कर मैदान में उतरने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी