यूथ बाल संस्कार केंद्र ने निकाली गई तिरंगा यात्रा

यूथ ब्लड डोनर आर्गेनाइजेशन के अंतर्गत संचालित यूथ बाल संस्कार केंद्र ने ने झुग्गी झोपड़ी बच्चों के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। संस्था के प्रधान सुमित खत्री ने यात्रा की अगुवाई की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 12:02 AM (IST)
यूथ बाल संस्कार केंद्र ने निकाली गई तिरंगा यात्रा
यूथ बाल संस्कार केंद्र ने निकाली गई तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : यूथ ब्लड डोनर आर्गेनाइजेशन के अंतर्गत संचालित यूथ बाल संस्कार केंद्र ने ने झुग्गी झोपड़ी बच्चों के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। संस्था के प्रधान सुमित खत्री ने यात्रा की अगुवाई की।

संस्था की सचिव सुमन प्रजापति ने बच्चों को देश सेवा व अपनी नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि संस्था प्राय इस तरह के सामाजिक कार्य करती रहती है। श्रुति कीर्ति ने बताया कि संस्कार केंद्र में जरूरतमंद बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा, सभ्यता, संस्कार के साथ साथ देशभक्ति की भावना की सीख दी जाती है। इस मौके पर संस्था के सह सचिव हरपाल सिंह, कैशियर सिमरन कौर, यूथ बाल संस्कार केंद्र की अध्यापिका आरती शर्मा, समाजसेवी समीर जैन, अनु शर्मा, नवदीप कौर व सोनिया मौजूद रही।

एक निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी सेवानिवृत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिगला ने मंगलवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत होने वाले एक निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के दौरान कई तरह के सामाजिक और राजनीतिक दबाव के बीच अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। ऐसे में कई बार परिवार को समय न देने पर उन्हें तनाव भी झेलना पड़ता है। कर्मचारियों से सेवानिवृत के बाद अपने परिवार को पूरा समय देने की बात कही। सेवानिवृत होने वालों में निरीक्षक जसवंत सिंह, उप निरीक्षक श्याम सिंह, हवलदार रोहताश व मैशन कुलदीप शामिल रहे। इस मौके पर निरीक्षक बलवान सिंह, हेड क्लर्क निरीक्षक अनिल सोनी, प्रवाचक मांगेराम, सेना लिपिक निरीक्षक सुरजीत सिंह, उप निरीक्षक सुलेख चंद व उप निरीक्षक प्रवीन कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी