आजादी के अमृत महोत्सव पर 18 मंजिला मंदिर पर फहराया तिरंगा

-डीसी ने बतौर मुख्य अतिथि तीसरी मंजिल पर फहराया तिरंगा जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र गीता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:11 PM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव पर 18 मंजिला मंदिर पर फहराया तिरंगा
आजादी के अमृत महोत्सव पर 18 मंजिला मंदिर पर फहराया तिरंगा

-डीसी ने बतौर मुख्य अतिथि तीसरी मंजिल पर फहराया तिरंगा जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गीता ज्ञान मंदिर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को तीसरी मंजिल पर तिरंगा फहराया गया। उपायुक्त मुकुल कुमार बतौर मुख्यातिथि रहे। यहां पहुंचने पर स्वामी चिरंजीपुरी महाराज व प्रधान राजेश गोयल ने उपायुक्त को पटका पहनाकर स्वागत किया।

सुबह मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किया गया। इसमें दिल्ली, कुरुक्षेत्र व आस पास के लोग शामिल हुए। इसके बाद मंदिर की तीसरी मंजिल पर उपायुक्त मुकुल कुमार ने तिरगा फहराया और उपायुक्त ने मंदिर परिसर की चारदीवारी के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि 18 मंजिला मंदिर का निर्माण कार्य क्षेत्र के लिए बड़ा विषय है। यहां हर घर तिरंगा मुहिम के तहत तिरंगा फहराया गया है। मंदिर के प्रधान राजेश गोयल ने बताया कि गीता ज्ञान मंदिर एशिया का सबसे बड़ा मंदिर बनाया जा रहा है। पर्यटन की ²ष्टि से कुरुक्षेत्र के लिए यह मंदिर मील का पत्थर साबित होगा। उन्होने कहा कि पूरे देश में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 18 मंजिला गीता ज्ञान मंदिर को दार्शनिक बनाया जाएगा।

17वीं मंजिल पर दूरबीन रखेंगे

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से पहले मंदिर की 17वीं मंजिल को तैयार किया जाएगा। यहां से कुरुक्षेत्र के सभी तीर्थों व मंदिरों के दर्शन आसानी से हो सकेंगे। इस मंजिल पर दूरबीन सहित अन्य मशीनों को भी रखा जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, पंकज गोयल, रामकुमार, जयभगवान सिगला, शंकर गोयल, केशव, पुनीत, त्रिवेंद्र, प्रवीण बंसल, सुभाष बिदल, सौरभ चौधरी, महासिंह पूनिया, आस्ट्रेलिया में एसोसिएशन आफ हरियाणवीज इन आस्ट्रलिया के प्रधान सेवा सिंह, गिरीश मित्तल, हिमांशु अग्रवाल, भरत गोयल, डा. पवन गोयल, प्रभात मित्तल, विजय गर्ग, अशोक गुप्ता, बीबी मित्तल व सुशील गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी