गांव आलमपुर के एसआइ महेंद्र सिंह पुलिस पदक से चयनित

कुरुक्षेत्र गांव आलमपुर निवासी पंचकूला में तैनात एसआइ महेंद्र सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत करने पर खुशी की लहर है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 06:20 AM (IST)
गांव आलमपुर के एसआइ महेंद्र सिंह पुलिस पदक से चयनित
गांव आलमपुर के एसआइ महेंद्र सिंह पुलिस पदक से चयनित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

गांव आलमपुर निवासी पंचकूला में तैनात एसआइ महेंद्र सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत करने पर जिलावासियों में खुशी की लहर है। पुलिस पदक के लिए उनका चयन होने पर ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है।

एसआइ महेंद्र सिंह ने दैनिक जागरण से मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि उन्होंने 1991 में हरियाणा पुलिस में ज्वाइन किया था। वह 29 साल से पंचकुला में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह प्रिसिपल सेक्रेटरी डीडी डालिया और पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी डा. केवी सिंह के साथ भी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह प्रिसिपल सेक्रेटरी डा. खंडेलवाल के सुरक्षा दस्ते में तैनात हैं। वह साल 2009 में करीब एक साल कुरुक्षेत्र की सेक्टर सात पुलिस चौकी में सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस पदक के लिए उनका चयन होने पर कुरुक्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई दी है। गांव मथाना निवासी प्रवेश ने पुलिस पदक के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने एसआइ महेंद्र सिंह को फोन कर बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी