फ्रांस से ताबूत में लौटा चरण ¨सह

संवाद सहयोगी, पिपली : फ्रांस में बीमारी के कारण 15 दिन पहले गांव लुखी के युवक चरण ¨सह की मौत हुई थी। उसका शव शुक्रवार को सुबह बिशनगढ़ पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 01:55 AM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 01:55 AM (IST)
फ्रांस से ताबूत में लौटा चरण ¨सह
फ्रांस से ताबूत में लौटा चरण ¨सह

संवाद सहयोगी, पिपली : फ्रांस में बीमारी के कारण 15 दिन पहले गांव लुखी के युवक चरण ¨सह की मौत हुई थी। उसका शव शुक्रवार को सुबह बिशनगढ़ पहुंचा। जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शोक संतप्त परिवार के लोग युवक के शव से लिपट कर रोने लगे। अपने लाडले को खो चुके चरण ¨सह के पिता जरनैल ¨सह व माता शव को देख कर अपनी सुध-बुध खो बैठे। परिजनों का यह विलाप किसी से नहीं देखा गया। गमगीन माहौल में चरण ¨सह का सरस्वती नदी के समीप शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि चरण ¨सह का शव बृहस्पतिवार को भारत पहुंचना था, लेकिन शव गलती से फ्रांस के इंडियाना शहर में चला गया, जबकि चरण ¨सह के स्थान पर अन्य युवक का शव दिल्ली पहुंच गया था। दिल्ली पहुंचने पर जब परिजनों ने शव देखा तो पता चला कि यह शव किसी अन्य युवक का है। इसके बाद फ्रांस के दूतावास को सूचना दी गई और तब इंडियाना से चरण ¨सह का शव भारत भेजा गया। आज सुबह चरण ¨सह का शव तकरीबन साढ़े आठ बजे घर पहुंच गया था। चरण ¨सह की मृत्यु फ्रांस में 15 दिन पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। तब से ही परिजन शव को भारत लाने के लिए प्रयासरत थे।

chat bot
आपका साथी