नये साल के पहले दिन किया विक्रम संवत कैलेंडर का विमोचन

फोटो संख्या : 04 - धर्मनगरी की सांस्कृतिक संपदा का संदेश देगा विक्रम संवत कैलेंडर - उपा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 11:35 PM (IST)
नये साल के पहले दिन किया विक्रम संवत कैलेंडर का विमोचन
नये साल के पहले दिन किया विक्रम संवत कैलेंडर का विमोचन

फोटो संख्या : 04

- धर्मनगरी की सांस्कृतिक संपदा का संदेश देगा विक्रम संवत कैलेंडर

- उपायुक्त ने विक्रम संवत 2075 के कैलेंडर का किया विमोचन, केडीबी ने स्वर्ण जयंती वर्ष पर तैयार किया आकर्षक कैलेंडर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने नए साल के पहले दिन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा तैयार विक्रम संवत कैलेंडर का विमोचन किया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 50 साल की यात्रा पूरी होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष को लेकर भारतीय कैलेंडर विक्रम संवत तैयार किया गया है। यह कैलेंडर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक संपदा का संदेश वाहक बनेगा।

वे रविवार को सर्किट हाउस में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा प्रकाशित विक्रम संवत 2075 के कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर ¨सह, एसडीएम एवं नगराधीश कंवर ¨सह, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकार पूजा चांवरिया, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. चांदी राम चौधरी, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, राजेंद्र जोशी, विजय नरुला ने विधिवत विक्रम संवत 2075 के कैलेंडर का विमोचन किया। उपायुक्त ने जिलावासियों को नवरात्रे और विक्रम संवत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वभर में काल गणना के लिए अनेकों कैलेंडर प्रचलित है, जिनमें से कुछ की काल गणना सूर्य और कुछ की चंद्रमा से शुरु होती है। इसी तरह भारत में काल गणना के लिए कई कैलेंडर प्रचलन में है, इनमें से विक्रम संवत एवं शक संवत विशेष रुप से है। कार्यक्रम के मंच का संचालन श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेन्द्र राणा ने किया। इस मौके पर डीआईपीआरओ धर्मवीर ¨सह, सम्पदा अधिकारी राजीव शर्मा, बलवान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी