राजबीर शर्मा बने हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राजबीर शर्मा को हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jan 2019 12:49 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jan 2019 12:49 AM (IST)
राजबीर शर्मा बने हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष
राजबीर शर्मा बने हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

राजबीर शर्मा को हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति शुक्रवार को पुराना बस अड्डे के पास स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में ऋषि पाल हालू की अध्यक्षता में आयोजित हुई यूनियन की बैठक में सर्वसम्मति से की गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष राजबीर शर्मा ने कर्मचारी हितों के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी। बैठक में प्रताप ¨सह को उपप्रधान और सुल्तान ¨सह को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही रमेश ¨सह को कोषाध्यक्ष, मक्खन ¨सह को मुख्य संगठनकर्ता और राजबीर को सलाहकार व रामजी लाल को कानूनी सलाहकार बनाया गया है। प्रवीण कुमार व सुमेर ¨सह को सह-सचिव, अश्वनी कुमार, राजेश कुमार, मोहन ¨सह को प्रचार सचिव और नेत्र पाल व शेखर पांडे को सलाहकार बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी