प्रदेश की जनता भी करेगी भाजपा को सत्ता से बाहर : दीप सैनी

संवाद सूत्र, बाबैन : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीप सैनी ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों व नेताओं ने अच्छे दिनों के नाम पर जनता का विश्वास तोड़ने का काम किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 01:05 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 01:05 AM (IST)
प्रदेश की जनता भी करेगी भाजपा को सत्ता से बाहर : दीप सैनी
प्रदेश की जनता भी करेगी भाजपा को सत्ता से बाहर : दीप सैनी

संवाद सूत्र, बाबैन : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीप सैनी ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों व नेताओं ने अच्छे दिनों के नाम पर जनता का विश्वास तोड़ने का काम किया है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी सभी दुखी हैं। अभी हाल ही में पांच राज्यों में हुए विस चुनावों की तर्ज पर प्रदेश की जनता भी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने काम करेगी।

दीप सैनी बाबैन के रॉयल पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाडवा हलके की अनदेखी की जा रही है, जिससे हलका विकास के मामले में पिछड़ कर रह गया है। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर लाडवा विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास होगा। केंद्र सरकार ने दो करोड़ नौकरियां प्रति साल देने का वायदा किया था, लेकिन आज नौकरीपेशा लोगों से नौकरी छीनी जा रही है और एस्मा लगाकर कर्मचारियों से तानाशाही की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को गांव में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पांच साल के समय में एक वोट ही ऐसा एक मात्र बाण है जिससे हम सशक्त लोकतंत्र स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस वर्करों को गांव-गांव में बूथ कमेटियां बनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर नंबरदार रणबीर ¨सह खैरी, नंबरदार राम कुमार, जगत राम, अंग्रेज ¨सह, सुरेंद्र शर्मा बाबैन, सतीश कुमार, कुलदीप शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, राजेंद्र बरगट, नरेंद्र सांगवान, मामचंद सैनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी