इनेलो, भाजपा व कांग्रेस राज का देख चुकी है जनता : सैनी

फोटो संख्या : 19 संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : सांसद राज कुमार सैनी ने कहा कि प्रदेश की जन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Mar 2018 01:09 AM (IST) Updated:Mon, 05 Mar 2018 01:09 AM (IST)
इनेलो, भाजपा व कांग्रेस राज का देख चुकी है जनता : सैनी
इनेलो, भाजपा व कांग्रेस राज का देख चुकी है जनता : सैनी

फोटो संख्या : 19

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद :

सांसद राज कुमार सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता इनेलो, भाजपा और कांग्रेस का राज देख चुकी है। अब इसका विकल्प जनता को दिया जाएगा। तीनों पार्टियों ने सत्ता का दुरुपयोग किया और अपने चहेतों को बड़े पदों पर आसीन किया। सैनी कस्बे में मन्नत होटल के उद्घाटन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे।

सैनी ने भाजपा पर दहाड़ते हुए कहा कि प्रदेश जनता के साथ न्याय नहीं हो रहा है। कुछ तबकों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं आरक्षण में कटौती कर बैकवर्ड का हक छीना जा रहा है। सैनी ने कहा कि एक सौ प्रतिशत आरक्षण लागू होना चाहिए और राज्यसभा को चलता करना चाहिए। राज्यसभा देश पर एक बोझ समान है। सैनी ने कहा कि एक परिवार एक रोजगार योजना लागू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफ नहीं होने चाहिए, बल्कि ऐसे प्रबंध किए जाने चाहिए कि किसान को कर्ज लेने की आवश्यकता ही नहीं पड़े। मनरेगा में किसानों को शामिल करना चाहिए। इससे किसानों को पांच सौ की बजाए ढ़ाई सौ रुपये में मजदूर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रबंध होने चाहिए कि हर परिवार का चूल्हा हर समय जलता रहे। सैनी ने कहा कि चार पांच माह में अपनी पार्टी की घोषणा कर देंगे। उन्होंने कहा कि अब उनका भाजपा से कोई लेना देना नहीं है। पार्टी जब चाहे उन्हें निकाल दे। इस मौके पर पुनीत मल, सरपंच संजीव अरोड़ा, दिलबाग ¨सह गुराया, हरीश अनेजा, प्रवीण अरोड़ा व राजेश दहिया ने सांसद का स्वागत किया।

राजस्थान दिखाएगा आईना

सांसद राज कुमार सैनी ने बातचीत में कहा कि राजस्थान के चुनाव में भाजपा को आईना दिख जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में कई स्टेट के नतीजे चौंकान्ने वाले होंगे। सैनी ने कहा कि जनता बैक गियर कब लगा दे। इसका कोई पता नहीं है। उन्होंने प्रदेश में भी भाजपा को फिसड्डी करार दिया।

chat bot
आपका साथी