बैसाखी त्योहार से हमारे धाíमक, सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रसंग जुड़े : बाबा सुरेंद्र सिंह

संवाद सहयोगी बाबैन खालसा साजना दिवस व बैसाखी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा डेरा मंढोखरा साहिब में कीर्तन दरबार आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 08:15 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 08:15 AM (IST)
बैसाखी त्योहार से हमारे धाíमक, सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रसंग जुड़े : बाबा सुरेंद्र सिंह
बैसाखी त्योहार से हमारे धाíमक, सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रसंग जुड़े : बाबा सुरेंद्र सिंह

संवाद सहयोगी, बाबैन : खालसा साजना दिवस व बैसाखी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा डेरा मंढोखरा साहिब में कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिवान सजाया गया और गुरु का लंगर जलेबी के साथ अटूट बरताया गया। रागी एवं ढाड़ी जत्थों ने गुरु का कीर्तन कर संगतों को निहाल किया।

संगत को संबोधित करते हुए गुरुद्वारा डेरा मंढोखरा साहिब के सेवादार बाबा सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बैसाखी के त्योहार से हमारे धाíमक, सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रसंग जुड़े हुए हैं। दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह ने हमें एक ऐसे धर्म से जोड़ा है जो हमें गृहस्थ जीवन से भागना नहीं बल्कि बुराइयों से लड़ना सिखाता हैं। गुरु गोबिद सिंह ने हमें निष्काम भाव से सेवा करना सिखाया है और हमारे अंदर बलिदान करने की भावना पैदा कर मानव को कर्मयोगी से कर्मशील बनाया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ऊंच-नीच व जात-पात का भेदभाव त्याग कर दशमेश पिता गुरु गोबिद सिंह के दिखाए माग पर चले। इस अवसर पर कंवलजीत सिंह अजराना, डीएसपी गुरमेल सिंह, कांग्रेस नेता संदीप गर्ग, मुख्य सेवादार गुरदीप सिंह, मुख्य ग्रंथी भूपेंद्र सिंह, हरप्रीत चीमा, गुरतेज सेखों, लखविद्र सिंह संधू, जसबीर सिंह वडैच, अरविद्र सिंह चीमा, अश्वनी शर्मा, हरपाल सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी