डीसीअब तक लगा चुके 50 से अधिक पौधे

कुरुक्षेत्र के उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया पर्यावरण प्रेमी हैं। उन्होंने पर्यावरण दिवस पर लोगों को संदेश दिया है कि जितना हो सके पेड़ लगाएं। उपायुक्त ने बताया कि उन्हें याद है कि वे अब तक अपने जीवन में 40 से अधिक पेड़ लगा चुके हैं जो बड़े भी हो चुके हैं और वे इनका समय-समय पर ध्यान भी रखते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jun 2019 07:37 AM (IST) Updated:Tue, 04 Jun 2019 07:37 AM (IST)
डीसीअब तक लगा चुके 50 से अधिक पौधे
डीसीअब तक लगा चुके 50 से अधिक पौधे

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया पर्यावरण प्रेमी हैं। उन्होंने पर्यावरण दिवस पर लोगों को संदेश दिया है कि जितना हो सके पेड़ लगाएं। उपायुक्त ने बताया कि उन्हें याद है कि वे अब तक अपने जीवन में 40 से अधिक पेड़ लगा चुके हैं, जो बड़े भी हो चुके हैं और वे इनका समय-समय पर ध्यान भी रखते हैं। उन्होंने बताया कि वे बचपन में सरकारी स्कूलों में पढ़े हैं तो बचपन में पेड़ों के नीचे बैठकर शिक्षा प्राप्त की है। ऐसे में उन बच्चों को पेड़ों की महत्ता का पता है जो पेड़ों की छाया में ही बैठकर अपने गुरुजनों से ज्ञान अर्जित कर जीवन में आगे बढ़े हैं।

पेड़ लगाएं तो ही बचेगा पर्यावरण : पार्थ गुप्ता

कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने पर्यावरण दिवस पर कुरुक्षेत्र की जनता से पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग पर्यावरण बचाने को अपनी जिम्मेदारी समझें तो यह दिक्कत अपने आप समाप्त हो जाएगी। व्हीकल का जितना हो सके कम प्रयोग करें। वाहनों का ज्यादा प्रयोग हमारे पर्यावरण को खराब कर रहा है। जो आगे चलकर विकराल रूप धारण कर सकता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी