देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा गीता का संदेश

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का संदेश देश के कोने-कोने त

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Oct 2017 08:58 PM (IST) Updated:Thu, 05 Oct 2017 08:58 PM (IST)
देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा गीता का संदेश
देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा गीता का संदेश

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा। नेशनल इंटिग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (नीफा) की ओर से गीता संदेश यात्रा निकाली जाएगी। अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में धर्मनगरी से यात्रा आरंभ होगी और 15 नवंबर तक देश के हर कोने तक गीता का संदेश लेकर पहुंचेगी। प्रचार कमेटी के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो प्रचार सामग्री एवं संदेश की सामग्री तैयार करेगी।

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में गीता संदेश के साथ महाभारत थीम पर आधारित पे¨टग भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कला संगम केंद्र के कलाकारों की ओर से महाभारत थीम पर आधारित पे¨टग बनाई जाएंगी। यह पे¨टग पैनोरमा, श्री कृष्ण संग्रहालय एवं ब्रह्मसरोवर के आस-पास बनाई जाएंगी, जो महोत्सव के आयोजन में चार-चांद लाएंगी।

गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने अपने कैंप कार्यालय में केडीबी अधिकारियों व केडीबी सदस्यों की बैठक में रूप रेखा तैयार की। बैठक में महोत्सव में मुख्य मंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विचार-विर्मश किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अभिनेत्री हेमामालिनी का राधारास बिहारी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अतिरिक्त पंजाबी गायक हंसराज हंस सूफियाना अंदाज में मधुर वाणी से जादू बिखेरेंगे। महोत्सव में मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों कर अगाज मॉरीशस के कलाकारों की प्रस्तृतियों से होगा।

जिला स्तरीय कमेटी की ओर 25 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक के सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार कर की गई रिपोर्ट को बैठक में प्रस्तुत किया गया, जिसे अंतिम स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेज जाएगा।

इस मौके पर सीईओ केडीबी पूजा चांवरिया, केडीबी सदस्य मदनमोहन छाबडा, उपेंद्र सिघंल, विजय नरूला, एपीआरओ डॉ. नरेंद्र ¨सह, सुभाष राविश व अमर ¨सह प्रमुख रूप से मौजूद थे।

यह रहेगा आकर्षण का केंद्र

मुख्य मंच पर 25 नवंबर को मुख्यमंच के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पहली प्रस्तुति मारीशस ग्रुप के कलाकारों द्वारा दी जाएगी। 26 नवंबर को शिवामणि और रिम्पा शिवामणि की प्रस्तुति होगी। 27 नवंबर को यूपी नाइट के रूप में मनाया जाएगा। 28 नवंबर को प्रसिद्ध सूफी गायक हंस राज हंस की प्रस्तुति होगी और थाईलैंड के कलाकारों को भी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। 28 नवंबर को ही प्रसिद्ध कलाकार लख¨वद्र वडाली पिहोवा में अपनी प्रस्तुति देंगे। 29 नवंबर को श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा कृष्णा विषय को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा और 30 नवंबर को समापन समारोह के अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी का राधा रास बिहारी कार्यक्रम होगा।

chat bot
आपका साथी