महिला ने लगाया जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

बाबैन थाना पुलिस ने महिला को जहरीला पदार्थ पिलाने मारपीट व दहेज उत्पीड के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:00 AM (IST)
महिला ने लगाया जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप
महिला ने लगाया जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

संवाद सहयोगी, बाबैन : बाबैन थाना पुलिस ने महिला को जहरीला पदार्थ पिलाने, मारपीट व दहेज उत्पीड़न के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पूनम लता ने बाबैन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी सात साल पहले विकास कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग कर रहे थे। आरोपित बार-बार उससे 10 लाख रुपये की मांग करते रहे। 2017 में भी उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत उसने पुलिस में की थी। समझौते में उसे किराये के मकान में भेज दिया। इसके बाद भी उसे तंग किया जाने लगा। लॉकडाउन में वह अपने घर आ गए। इस दौरान उसके पिता सेवानिवृत्त हुए थे। ससुराल पक्ष के लोग उससे 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। ससुराल वालों ने उसे मायके में छोड़ दिया और तीन माह तक कोई बातचीत नहीं की। अगस्त माह में पंचायत कर उसे दोबारा ससुराल में भेज दिया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 24 नवंबर को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे अपशब्द कहे। अगले दिन सुबह उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की और जबरदस्ती को दवा उसके मुंह में डाल दी। यह बात उसने अपने पिता को बताई। आरोपितों ने डर के मारे उसे लाडवा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति विकास कुमार सहित ससुराल पक्ष के तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआइ जसबीर सिंह को सौंपी है। एएसआइ जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी