खिली धूप निकलने से चेहरे खिले

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुई बूंदाबांदी के बाद दिन मे

By Edited By: Publish:Sun, 22 Jan 2017 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jan 2017 11:07 PM (IST)
खिली धूप निकलने से चेहरे खिले
खिली धूप निकलने से चेहरे खिले

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुई बूंदाबांदी के बाद दिन में धूप निकल आई। धूप की तपिश से ठिठुरन कम हो गई और लोगों को राहत मिली। धूप निकलने से रात्रि का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। वहीं दिन का पारा 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग धूप का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिए। मौसम कुछ सामान्य होने से पार्कों व ब्रह्मासरोवर की रौनक भी लौट आई। वहीं बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं।

शनिवार रात्रि नौ बजे से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई जो रविवार को सुबह तक जारी रही। बूंदाबांदी के बाद रविवार को मौसम साफ हो गया और खिली धूप निकल आई। धूप निकलने और शीतलहर न होने के चलते दिन का तापमान बढ़ गया। धूप इतनी तेज थी कि लोग लगातार धूप को सहन नहीं कर पाए। हालांकि सायं को ठिठुरन फिर से बढ़ने लगी और तापमान गिरने लगा। वहीं इस्माईलाबाद संवाद सहयोगी के अनुसार सवेरे झमाझम बरसात के बाद आसमान साफ होने से खिली धूप में ठंड यकायक काफूर हो गई है। मौसम साफ होते ही अब दुकानदारों के भी चेहरे खिल उठे हैं। ग्रामीणों की मानें तो अब मौसम साफ ही रहेगा। जिससे काम धंधे गति पकड़ लेंगे। नोटबंदी के बाद से ही बाजार ठंडे पड़े हैं। वर्तमान में ठंड ने दुकानदारों के कामकाज पर ग्रहण लगाया हुआ था। मौसम साफ होने पर दुकानदार अमन सैनी, मुकेश ¨सगला और अनुराग गांधी का कहना है कि मौसम खुल जाने से ग्राहक का रुख बाजार की ओर होगा। इससे दुकानदारों की आर्थिक हालत तेजी से सुधरेगी। वहीं ठंड के काफूर होने से पशु पालकों के भी चेहरे खिल उठे हैं। दस रोज से तबेलों में कैद पशु अब बाहर निकाले जाने लगे हैं। रविवार को धूप का जहां ग्रामीणों ने आनंद लिया। वहीं स्कूली छात्र मैदानों में खेलते नजर आए। धूप निकलने से ग्रामीणों ने गर्म कपड़ों में लिपटे रहने से भी दूरी बनाई। किसानों के अनुसार अब पाले से खराब होने वाली फसलों का अब बचाव हो जाएगा। इसमें प्रभावित हो रही सब्जियों में बड़ी राहत मिलेगी। वहीं बरसात के बाद सब्जी की पैदावार में भी इजाफा होगा।

chat bot
आपका साथी