केवल कृष्ण अरोडा बने निरंकारी मिशन कुरुक्षेत्र के संयोजक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : संत निरंकारी सत्संग भवन कुरुक्षेत्र में विशेष सत्संग का आयोजन संत निरंकारी मंडल यमुनानगर के जोनल इंचार्ज महात्मा टेकचंद की अध्यक्षता में हुआ और लोहड़ी का पर्व मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 01:09 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 01:09 AM (IST)
केवल कृष्ण अरोडा बने निरंकारी मिशन कुरुक्षेत्र के संयोजक
केवल कृष्ण अरोडा बने निरंकारी मिशन कुरुक्षेत्र के संयोजक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : संत निरंकारी सत्संग भवन कुरुक्षेत्र में विशेष सत्संग का आयोजन संत निरंकारी मंडल यमुनानगर के जोनल इंचार्ज महात्मा टेकचंद की अध्यक्षता में हुआ और लोहड़ी का पर्व मनाया गया। उन्होंने उपस्थित साध संगत में कुरुक्षेत्र के महात्मा केवल कृष्ण अरोड़ा को संत निरंकारी मिशन ब्रांच का नया संयोजक की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह फैसला संत निरंकारी मंडल दिल्ली की कार्यकारणी में लिया गया। पूर्व संयोजक मास्टर गुरचरण ¨सह ने नव नियुक्त संयोजक केवल कृष्ण अरोड़ा को निरंकारी मिशन की पहचान सफेद दुपट्टा पहनाकर अपनी सेवाएं सौंप दी। केवल कृष्ण रोड़ा ने सभी साध संगत से आशीर्वाद की कामना की और कहा कि जो सेवा सतगुरु की कृपा से मिली है, उसको आपके आशीर्वाद से निभा पाऊ। संत निरंकारी मंडल जोन नंबर 8 के जोनल इंचार्ज टेकचंद ने संत निरंकारी मिशन दिल्ली के प्रधान महात्मा गो¨वद ¨सह द्वारा जारी पत्र को समस्त साध संगत सामने पढ़कर दी। टेक चंद ने बच्चे हार्दिक को जन्म दिन की बधाई दी व कहा कि बड़े होकर सेवा सिमरन सत्संग करे। इस अवसर पर मंच का संचालन महात्मा अश्वनी सोही ने किया। यमुनानगर से आए महात्मा किरणपाल अपनी रचना रखी व साप्ताहिक संगतों का ब्यौरा महात्मा एलडी चोपड़ा ने दिया।

chat bot
आपका साथी