भाजपा को प्रदेश से बाहर करेगा जजपा और बसपा गठबंधन

जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान में जो लोग अबकी 75 पार की बात करते हैं उन्हें इन विधानसभा चुनावों में जजपा-बसपा गठबंधन प्रदेश से बाहर करने का काम करेगा। प्रदेश की राजनीति में जजपा-बसपा गठबंधन परिवर्तन की मजबूत नींव रख रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 07:30 AM (IST)
भाजपा को प्रदेश से बाहर करेगा जजपा और बसपा गठबंधन
भाजपा को प्रदेश से बाहर करेगा जजपा और बसपा गठबंधन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान में जो लोग अबकी 75 पार की बात करते हैं, उन्हें इन विधानसभा चुनावों में जजपा-बसपा गठबंधन प्रदेश से बाहर करने का काम करेगा। प्रदेश की राजनीति में जजपा-बसपा गठबंधन परिवर्तन की मजबूत नींव रख रहा है।

वे जाट धर्मशाला में जजपा-बसपा गठबंधन कार्यकर्ताओं के संयुक्त सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत का जोरदार स्वागत किया। बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती व प्रदेश प्रभारी गुरमुख तथा जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह मौजूद रहे। जजपा नेता और पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने भाजपा द्वारा किए गए घोटालों की पोल खोली। इस सम्मेलन में बृज शर्मा, कुलदीप मुलतानी, माया राम चंद्रभानपुर, प्रो. रणधीर सिंह, डॉ. जसविद्र खैहरा, श्रीचंद, प्रो. संतोष दहिया, जोगध्यान, सुनील राणा, डॉ. बलदेव सिंह, बलदेव मुकीमपुरा मौजूद रहे। जजपा नेता रणबीर जागलान की माता के निधन पर दुष्यंत चौटाला ने उनके घर पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा परिवार को दुख सहन करने शक्ति प्रदान करें। हरियाणा से बाहर के लोगों को रोजगार देने का आरोप लगाया

जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्य सरकार पर हरियाणा से बाहर के लोगों को रोजगार देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने बिजली विभाग में एसडीओ पद के लिए 80 लोगों की शार्ट लिस्ट जारी की है जिसमें हरियाणा प्रदेश के दो ही युवाओं के नाम आए बाकि अन्य 78 युवा दूसरे प्रदेशों से हैं।

chat bot
आपका साथी