जन संघर्ष मंच ने महिला किसान दिवस पर कृषि कानूनों को रद करने की मांग की

जन संघर्ष मंच हरियाणा ने महिला किसान दिवस के समर्थन में तीनों कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर गांव मिर्जापुर व शास्त्री नगर में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:08 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:08 AM (IST)
जन संघर्ष मंच ने महिला किसान दिवस पर कृषि कानूनों को रद करने की मांग की
जन संघर्ष मंच ने महिला किसान दिवस पर कृषि कानूनों को रद करने की मांग की

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जन संघर्ष मंच हरियाणा ने महिला किसान दिवस के समर्थन में तीनों कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर गांव मिर्जापुर व शास्त्री नगर में प्रदर्शन किया।

मंच की जिला सचिव चंद्ररेखा, उपाध्यक्ष उषा कुमारी, कोमल व प्रांतीय महासचिव सुदेश कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी काल में जो तीन कृषि कानून पास किए हैं। उनके खिलाफ किसान आंदोलन में मजदूर और किसान महिलाएं बड़ी संख्या में भाग ले रही है। लेकिन केंद्र सरकार के मंत्री और सुप्रीम कोर्ट आंदोलन में भाग ले रही महिलाओं व बच्चों को अपने घर लौट जाने की जो नसीहत दी है। वह निदनीय है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करती है और दूसरी ओर दिल्ली में चल रहे आंदोलनों से महिलाओं को घर जाने की नसीहत देना एक घटिया मानसिकता को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान महिलाओं, मनरेगा, खेत मजदूर महिलाओं को अपना जीवन चलाने के लिए लगातार घर से बाहर रहकर खेतों, सड़कों, जंगलों में जाकर मेहनत करके अपनी रोजी रोटी कमानी पड़ती है। उस समय सरकार को यह ध्यान नहीं होता कि उनके लिए बेहतर काम की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

chat bot
आपका साथी