विरासत हेरिटेज विलेज में जीवंत होगी हरियाणवी संस्कृति

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा व सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक एवं केडीबी सीईओ गगनदीप सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा की संस्कृति का जीवन्त स्वरूप ब्रह्मासरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में तीन से आठ दिसंबर को देखने को मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 08:30 AM (IST)
विरासत हेरिटेज विलेज में जीवंत होगी हरियाणवी संस्कृति
विरासत हेरिटेज विलेज में जीवंत होगी हरियाणवी संस्कृति

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा व सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक एवं केडीबी सीईओ गगनदीप सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा की संस्कृति का जीवन्त स्वरूप ब्रह्मासरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में तीन से आठ दिसंबर को देखने को मिलेगा। यहां पर हरियाणा का विरासत हेरिटेज विलेज स्थापित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीन दिसंबर को करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणवी संस्कृति को गीता महोत्सव में नये स्वरूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। हरियाणा के लोक पारंपरिक काम-धंधों के अतिरिक्त हरियाणवी लोक नृत्यों के अलग-अलग स्वरूप विरासत हेरिटेज विलेज में देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की संस्कृति का इतिहास हजारों साल पुराना है। यहां के लोक पारंपरिक काम-धंधे ग्रामीण संस्कृति की साक्षात झांकी हैं।

chat bot
आपका साथी