2019 में बनेगी युवाओं के हितों की सरकार : सुकरम पाल

जिला परिषद सदस्य सुकरम पाल ने युवाओं को खेलों आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कमी नहीं है, इसलिए यहां के युवा भी प्रतिभा का परिचय दें। राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र में पले युवाओं ने देश का सम्मान बढ़ाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Apr 2018 12:44 AM (IST) Updated:Mon, 16 Apr 2018 12:44 AM (IST)
2019 में बनेगी युवाओं के हितों की सरकार : सुकरम पाल
2019 में बनेगी युवाओं के हितों की सरकार : सुकरम पाल

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : जिला परिषद सदस्य सुकरम पाल ने युवाओं को खेलों आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कमी नहीं है, इसलिए यहां के युवा भी प्रतिभा का परिचय दें। राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र में पले युवाओं ने देश का सम्मान बढ़ाया है। सुकरम पाल गांव कतलाहरी में वालीबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आने वाले 2019 के चुनावों में हरियाणा में युवाओं के हितों की सरकार बनेगी। इनेलो की सरकार आने पर खिलाड़ियों को उनका पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। आज भाजपा सरकार में युवाओं की और देश के लिए खेलों में ला रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की अनदेखी की जा रही हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार में नंबर एक पर पहुंच चुकी है। चाहे फिर वह भर्ती घोटाला हो या फिर स्वास्थ विभाग में घोटाला हो। इनेलो खिलाड़ियों की इस अनदेखी को और भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेगा। इस मौके पर राजन कतलाहरी, रणदीप कठवा, राहुल कतलाहरी, अजय गुलिया, विजय काजल, संदीप, राजकुमार, सुमित काजल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी