गणेश खोसला जेसीआई के वर्ष 2018 के लिए प्रधान चुने गए

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र समाजसेवी संस्था जेसीआई द्वारा गणेश खोसला को सर्वसम्मति से वर्ष 2018

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Oct 2017 10:32 PM (IST) Updated:Sun, 22 Oct 2017 10:32 PM (IST)
गणेश खोसला जेसीआई के वर्ष 2018 के लिए प्रधान चुने गए
गणेश खोसला जेसीआई के वर्ष 2018 के लिए प्रधान चुने गए

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र

समाजसेवी संस्था जेसीआई द्वारा गणेश खोसला को सर्वसम्मति से वर्ष 2018 के लिए संस्था का प्रधान चुना गया। उनके अलावा दीपक चोपड़ा को वर्ष 2018 के लिए संस्था का सचिव और विकास गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया। आईपीपी जसपाल नैन और वर्तमान प्रधान राकेश मित्तल ने गणेश खोसला को सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने की घोषणा की। गणेश खोसला ने कहा कि आगामी वर्ष के लिए संस्था द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वे उसे सभी सदस्यों के सहयोग से मिलकर बाखूबी निभाएंगे। वर्ष 2018 में भी संस्था द्वारा अनेक जनहित कार्यों को कराने की अपनी मुहिम को और तेज गति दी जाएगी।

इस अवसर पर जेसीआई महिला ¨वग की भी वर्ष 2018 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. माधविका मदान को जेसीआई महिला ¨वग का प्रधान और अलका पाहवा को सचिव मनोनीत किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से नई टीम का स्वागत व उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी