52 मेधावी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव और स्वामी संतोष ओंकार के सान्निध्य में जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष स्वामी संदीप ओंकार का जन्मदिन रविवार को पिहोवा की अनाज मंडी में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। ओंकार महायज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यज्ञ में हजारों परिवारों ने हिस्सा लेकर आहुति डाली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 01:47 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 01:47 AM (IST)
52 मेधावी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
52 मेधावी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव और स्वामी संतोष ओंकार के सान्निध्य में जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष स्वामी संदीप ओंकार का जन्मदिन रविवार को पिहोवा की अनाज मंडी में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। ओंकार महायज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यज्ञ में हजारों परिवारों ने हिस्सा लेकर आहुति डाली। आदिशक्ति स्वरूपा कन्याओं ने सामूहिक रूप से ज्वाला ज्योति प्रज्वलित कर यज्ञ का शुभारंभ किया। स्वामी संदीप ओंकार ने यज्ञ की पूर्णाहुति डाली।

महोत्सव में पहुंचे श्रद्धालुओं को उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि पिहोवा उनके गुरु जी की जन्म स्थली है, इसलिए इस क्षेत्र की सेवा करने के मिले अवसर को वे अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उत्थान और हर वर्ग के हित के लिए अलग अलग सेवा नीतियां बनाकर कार्य करेंगे। कन्या, गाय, संत, महिला शक्ति, युवा शक्ति और बुजुर्गो की समस्या के निराकरण के लिए विशेष रूप से अभियान चलाकर कार्य करें करेंगे। ऐसा उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित संतों को हाथ जोड़कर विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने पहुंच कर स्वामी संदीप ओंकार को सेवा दिवस और जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्कूलों की बोर्ड परीक्षा की मेधावी छात्राओं को भी प्रशंसा पत्र और समृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सेवा यात्रा व मां सरस्वती के मंदिरों पर हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा

यज्ञ से पहले शहर में सेवा यात्रा के रूप में शोभा यात्रा निकाली गई इस दौरान जिला परिषदों विभिन्न गांवों के सरपंच और पंच के अलावा विभिन्न प्रबुद्ध व्यक्तियों ने हिस्सा लिया इस दौरान शहर के मंदिरों और सेवा यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। यह दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा यात्रा में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं ने भारत माता मां सरस्वती का जय घोष किया।

chat bot
आपका साथी