डंडे और ईटों से हमला करने वालो पर मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच-छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में चांदमाजरा निवासी रखा राम ने बताया कि दो-तीन माह से उसका पूर्ण आदि के साथ बाडे़ का झगड़ा चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 12:38 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 12:38 AM (IST)
डंडे और ईटों से हमला करने वालो पर मामला दर्ज
डंडे और ईटों से हमला करने वालो पर मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच-छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में चांदमाजरा निवासी रखा राम ने बताया कि दो-तीन माह से उसका पूर्ण आदि के साथ बाडे़ का झगड़ा चल रहा था। बीती रात उसकी पुत्री, पत्नी व साली की लड़की बाडे़ में पशुओं को घास डालकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुलबीर ¨सह, जसबीर ¨सह, जोरा ¨सह, सरवन ¨सह व एक-दो महिलाएं लाठी डंडे लेकर आए और कहा कि बाडे़ में बैठने का मजा चखाते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह अपने बाडे़ में चारा डालकर बैठा है। इतना कहते ही आरोपितों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर आ गए जिनको देखकर कुलबीर ¨सह इत्यादि अपने लाठी डंडों सहित बाड़े से निकले और मकान की छत पर चढ गए। इसी बीच गुरप्रीत ¨सह भी छत पर आ गया और सभी ने मिलकर ईंट, रोडे़ बरसाने शुरू कर दिए। जिससे उसकी साली की लड़की व दो तीन अन्य महिलाओं को चोटें लगी। उनके पड़ोसी रा¨जद्र ¨सह व दया देवी को भी हमले में चोटें लगी।

लोगों को जमा होते देख आरोपित चले गए और जाते जाते जान से मारने की धमकी दे गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती करवाया जहां से रा¨जद्र ¨सह को ज्यादा चोटें होने के कारण पीजीआइ रेफर कर दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं कें अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी