राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग में छह मेडल जीत लहराया परचम

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र के बॉडी बिल्डरों ने 37वीं जूनियर और सीनियर हरियाणा राज्य बॉडी बिल्डिग प्रतियोगिता में छह मेडल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 08:30 AM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 08:30 AM (IST)
राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग में छह मेडल जीत लहराया परचम
राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग में छह मेडल जीत लहराया परचम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के बॉडी बिल्डरों ने 37वीं जूनियर और सीनियर हरियाणा राज्य बॉडी बिल्डिग प्रतियोगिता में छह मेडल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। सोनीपत के गन्नौर में 17 मार्च को आयोजित हुई इस प्रतियोगिता के विजेताओं का मंगलवार को कुरुक्षेत्र पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन के राष्ट्रीय निर्णायक नरेंद्र चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में हिस्सा लेते हुए आशीष ने सिल्वर मेडल, 55 किलोग्राम में पवन ने कांस्य पदक जीता है। इसी तरह 60 किलोग्राम जूनियर और सीनियर में सुमित ने गोल्ड मेडल और 75 किलोग्राम भार वर्ग में हैपी ने जूनियर में गोल्ड और सीनियर में सिल्वर मेडल हासिल किया है। उन्होंने बताया कि अब सात अप्रैल को कुरुक्षेत्र में ही मिस्टर कुरुक्षेत्र और पूर्वी क्षेत्र हरियाणा बॉडी बिल्डिग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में करनाल, पानीपत, कैथल, अंबाला, यमुनानगर व पंचकुला के बॉडी बिल्डर हिस्सा लेंगे। कुरुक्षेत्र टीम की इस सफलता पर एसोसिएशन के प्रधान राजेश चौहान पिटू, बंटी व सचिन गागट ने सभी विजेताओं को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी